Hindi News

indianarrative

जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को बोला थैंक्यू, कहा- आप ने जो किया वो हमारे लिए…

जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को बोला थैंक्यू

भारत और रूस की दोस्ती से दुनिया वाकिफ है और यह दोस्ती वर्षों पुरानी है। रूस हर मौके पर भारक के साथ रहा है और यही वजह है कि यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत अंदर ही अंदर रूस का साथ दे रहा है। ये बात पश्चिमी देशों को खटक रही है जिसके चलते वो लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं कि वो रूस के खिलाफ बोले। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ हुए मतदान में भारत ने खुद को अलग कर लिया। जबिक, अमेरिका और नाटो चाहते थे कि रूस के खिलाफ भारत मतदान करे और इसमें पश्चिमी देशों का साथ दे। इसके साथ ही भारत के अन्य कदमों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को थैंक्यू बोला है।

दरअसल, इस वक्त रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नई दिल्ली में हैं। उन्होंने यूक्रेन मसले को लेकर भारत के रूख की तारीफ करते हुए कहा है कि, रूस इश बात की सराहना करता है कि भारत एकतरफा न होकर स्थिति को पूरी तरह से समझ रहा है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि, भारत और रूस सामरिक भागीदारी को विकसित करते रहे हैं और यह हमारी प्राथमिकता रही है। हम निश्‍चित तौर पर विश्‍व व्‍यवस्‍था में संतुलन बनाने में रुचि रखते हैं। हमने अपने द्विपक्षीय संदर्भ को और मजबूत किया है। हमारे राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजी हैं।

सर्गेई लावरोव ने कहा कि, अतीत में कई मुश्किल मौकों पर भी दोनों देशों के बीच संबंध चिरस्थायी बने रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भार और रूस रणनीतिक साझेदारी मास्को की प्राथमिकता रही है। रूस निश्चित रूप से विश्व व्यवस्था संतुलन रखने में रुचि रखता है।

बदा दें कि, इस बैठक से एक दिन पहले ही अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि, रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों में गतिरोध पैदा करने वाले देशों को अंजाम भुगतने पड़ेंगे। अमेरिका ने तो भारत को यह तक चेतावनी दी है कि अब अगर चीन के साथ युद्ध हुआ तो उसे बचाने रूस नहीं आएगा। अमेरिका इस वक्त चाहता है कि दुनिया रूस के खिलाफ जाकर उसका साथ दे। जिसके लिए वो डरा-धमका रहा है। लेकिन, भारत ने अपना स्टैंड साफ रखा है।