Hindi News

indianarrative

Zelensky बोले- हार गया मैं जंग! सिर्फ UN के चक्कर में ये सब… कहां हैं Putin- मुझे करना है…

वोलोडिमीर जेलेंस्की बोलें- हार गया मैं जंग!

यूक्रेन को यह बात समझ आने लगी है कि पश्चिमी देश उसका इस्तेमाल कर रहे हैं खासकर अमेरिका और नाटो। इस जंग से अमेरिका को यह फायदा है कि, वो रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाकर उसे तोड़ता रहेगा जिससे वो कमजोर होगा और अमेरिका सुपर पावर बना रहेगा। रूस महाशक्तिशाली देश है ऐसे में अमेरिका को सबसे ज्यादा टक्कर रूस से ही मिल रही थी। लेकिन, अब अमेरिका का इस जंग में बड़ा फायदा हुआ है और वह सुपर पावर बना रहेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अब यह जंग रोकना चाहते हैं और इसके लिए वो पुतिन से बात करना चाहते हैं।

जेलेंस्की ने युद्ध पर विराम लगाने के लिए अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने का आह्वान किया है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कीव से पहले मॉस्को दौरे की निंदा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव स्थित मेट्रो स्टेशन के बार न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जिसने भी यह युद्ध शुरू किया है, वह इसे खत्म करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति आती है, तो उन्हें 'पुतिन से मुलाकात करने में डर नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने शुरुआत से ही रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत पर जोर दिया है।

इसके आगे जेलेंस्की ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि मैं यह (पुतिन से मिलना) चाहता हूं, ऐसा कि मुझे इस संघर्ष को कुटनितिक तरीके से शांत करने के लिए इनसे मिलना होगा। हमें हमारे साझेदारों पर भरोशा है लेकिन रूस पर कोई भरोसा नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकारी दी कि अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को कीव का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी साथ होंगे। खास बात है कि 24 फरवरी को हुए हमले के बाद पहली बार अमेरिकी अधिकारी यूक्रेन पहुंच रहे हैं। गुटेरेस के मॉस्को जाने पर उन्होंने कहा, यूक्रेन के बजाए पहले रूस जाना गलत है। इस आदेश में कोई न्याय या तर्क नहीं है।