Hindi News

indianarrative

अब भी गलतफहमी में जी रहे Zelensky, कहा- जमीन का एक-एक टुकड़ा वापस लेंगे, Putin बोले- खत्म कर दो ये…

यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky ने कहा जमीन का एक-एक टुकड़ा वापस लेंगे

यूक्रेन न सिर्फ हार रहा है बल्कि पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। अब यूक्रेन को पहले जैसे यूक्रेन बनने में ही कई साल लग जाएंगे। ऐसे में भी राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की की घमंड कम नहीं हुई है। उनके बयान को देखकर ऐसा लगता है कि वो यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद करने के बाद ही सांस लेंगे। पश्चिमी देशों के बहकावे में आकर वो रूस के खिलाफ बोल रहे हैं। लेकिन, उनका यही कदम उन्हीं पर और भारी पड़ने वाला है। क्योंकि, पुतिन अब इस जंग को जल्द खत्म करने का आदेश दे सकते हैं।

पश्चिमी देश एक बार फिर से दुनिया में झूठी खबर फैलाने लगे हैं कि, यह जंग यूक्रेन सालों साल चलेगा। अब साढ़े तीन माह से ज्यादा वक्त बीतने के बाद नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है और यूक्रेन जल्द ही दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि पूर्वी इलाके में विशेष सैन्य अभियान योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलेगी। पूरा दोनबास उसके नियंत्रण में होगा।

जर्मनी के अखबार बिल्ड अम जॉनटाग ने नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग के हवाले से बताया कि अमेरिका व यूरोपीय देशों से मिल रहे अत्याधुनिक हथियारों की वजह से यूक्रेनी सैनिकों के हमलों में धार आई है। स्टोल्टनबर्ग ने कहा, पूरी दुनिया और खासतौर पर यूरोप को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि यह युद्ध में कई साल तक चल सकता है। यूक्रेन को जिताना है तो न केवल सैन्य सहायता के लिए, बल्कि बढ़ती ऊर्जा और खाद्य कीमतों के मोर्चे पर भी मदद करनी होगी।

उधर यूक्रेनी राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की अब भी घमंड में हैं कि वो पश्चिमी देशों की मदद से ये जंग जीत लेंगे। जबकि, सबसे ज्यादा यूक्रेन को नुकसान हुआ है। वो पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। जेलेंस्की का कहना है कि, यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र के पूर्व में रूसी सेना ने जितने इलाकों पर कब्जा कर रखा है, उन्हें यूक्रेन फिर से हासिल करके ही दम लेगा। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेवेरोदोनेस्क के दक्षिण-पूर्व में मितयोल्किन शहर पूरी तरह रूसी सेना के नियंत्रण में है। यूक्रेनी सेना ने भी रूस की इस कामयाबी की पुष्टि की है।