फिर जंग को भड़का रहे पश्चिमी देश! रूस के साथ बातचीत के बीच NATO ने यूक्रेन को भेजा निमंत्रण- कहीं बनने के बजाय बिगड़ न जाए

यूक्रेन पर हमला किए रूस को एक महीने से ऊपर हो गया है और इस जंग में यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने भारी तबाही मचाई है। रूसी सैनिक लगातार एक-एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जोलेंस्की को लगा था कि, अमेरिका और नाटो उन्हें बचाने आएंगे। लेकिन, किसी भी पश्चिमी देश ने रूस के खिलाफ अपनी सेना यूक्रेन में नहीं उतारी। अमेरिका और नाटो तो यही चाहते ही थे कि यूक्रेन पर हमला होते ही वो रूस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर देंगे जिससे, पुतिन का देश आर्थिक मार झेलागा और वो कमजोर हो जाएंगे। अगर इस जंग में किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वो हैं पश्चिमी देश। नाटो देश एक बार फिर से जंग को भड़काने का काम कर रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार को तुर्की के इंस्ताबुल में आमने-सामने की वार्ता शुरू हुई और खत्म होने के बाद कहा गया कि, ये काफी सार्थक बातचीत रही। उम्मीद लगाई जा रही है कि युद्ध समाप्त किए जाने पर जल्द सहमति बन सकती है। लेकिन, इस बीच नाटो अचानक से बीच में घुसकर जंग को फिर भड़काने की कोशिश कर रहा है। दरअसल उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने मंगलवार को यूक्रेन को 6 और 7 अप्रैल को ब्रसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यूक्रेन के अलावा यह आमंत्रण अन्य गैर-सदस्य देश जॉर्जिया, फिनलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, और कोरिया गणराज्य को भी भेजा गया है।

तुर्की में बैठक के बाद माना जा रहा है कि, यूक्रेन पर रूसी अटैक अब रूक सकता है। यहां रूस ने यूक्रेन के सामने अपनी शर्त रखी, जिसमें नाटो में शामिल होने की अपनी पुरानी महत्वकांक्षा को छोड़ना भी शामिल है। यूक्रेन को सुधरने के बाद बाद रूस ने अश्वासन दिया है वह इस्तांबुल में सार्थक वार्ता के बाद कीव के आसपास सैन्य गतिविधियों को कम करेगा। रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के बाद पहली बार है, जब रूस ने कुछ नरमी के संकेत दिए हैं। इसके बदले में यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय गारंटी के साथ तटस्थ रहने का आश्वासन दिया है।

ऐसे में अब यूक्रेन नाटो में शामिल होने की अपनी जिद को छोड़ देगा। जिसके बाद रूस अपने सैनिकों के वापसी का ऐलान करेगा। लेकिन, ऐसे में नाटो द्वारा आमंत्रण दिए जाने के बाद यूक्रेन का अलगा कदम क्या होगा ये काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूक्रेन पर रूसी अटैक का एक कारण ये भी माना जा रहा है कि वह नाटो में शामिल होने जा रहा था, जिससे रूस के ऐतराज है। ऐसे में अब यूक्रेन के ऊपर है कि वो जंग को रोक दे या फिर अगर वो नाटो के बात को मानो तो फिर पुतिन जंग और तेज कर देंगे और इसबार पूरा यूक्रेन खत्म हो सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago