अंतर्राष्ट्रीय

Putin ने G20 शिखर सम्मेलन से क्यों पल्ला झाड़ा, रूसी राष्ट्रपति के इनकार में छिपा है भारत का फायदा

पहले सिर्फ कयास लगाएं जा रहे थे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (putin) जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत नहीं आ रहे हैं। लेकिन पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि कर दी है,उनकी जगह पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी पुतिन प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया था। पहले संभावना जताई जा रही थी कि पुतिन जी-20 में हिस्सा लेने भारत की यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि उनके पहले से तय शेड्यूल में इसी को लेकर बदलाव किया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पुतिन ने एन वक्त पर भारत आने से इनकार क्यों कर दिया।

रूस ने क्या बोला?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन का व्यस्त कार्यक्रम है और उनका मुख्य ध्यान यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पर है। इसलिए, सीधी यात्रा अभी एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा भी नहीं की है। पुतिन अभी भी वर्चुअली भाग ले सकते हैं, लेकिन मॉस्को ने कहा कि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। भारत ने जी-20 के सदस्यों के अलावा बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीसस, नाइजीरिया, नीदरलैंड, स्पेन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर को भी आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़े: रूस अब चांद पर नहीं जाएगा? लूना-25 के फ्लॉप होने से Putin के सपने को बड़ा झटका

पुतिन भारत के खातिर नहीं आ रहे?

वैसे मन माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी20 सम्मेलन में हिस्सा न लेने के पीछे भारत का हित छिपा हुआ है। भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की आलोचना नहीं की है। ऐसे में पश्चिमी देश लगातार भारत पर निशाना साधते रहे हैं। हो सकता है कि भारत को ऐसे हालात से बचाने के लिए पुतिन ने जी-20 की अपनी यात्रा टाली है। इसके अलावा जानकारों का यह भी कहना है कि हो सकता है कि जी20 शिखर सम्मेलन मे पुतिन पश्चिमी नेताओं के निशाने पर हों। पुतिन पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में भी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago