Hindi News

indianarrative

पुतिन के प्यादे का रूस के खिलाफ जंग ऐ ऐलान! जानें इनसाइड स्टोरी

वैगनर समूह का रूस के खिलाफ जंग का ऐलान

रूस (Russia) के भाड़े के हत्यारों के समूह वैगनर ग्रुप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान कर दिया है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने इस बात की कसम खा ली है कि वह रूस से पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा। कभी पुतिन ने ही प्रिगोझिन को वैगनर ग्रुप की स्थापना करने में सहायता की थी। उन्होंने वैगनर ग्रुप को रूसी सेना से हथियार और ट्रेनिंग भी दिलवाई है। वहीं अब वो वैगनर ग्रुप पुतिन के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके तेजी से मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं। इस कारण मॉस्को में रूसी सेना ने तैनाती को बढ़ा दिया है। क्रेमलिन और ड्यूमा की सुरक्षा में टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ रूसी स्पेशल फोर्सेज के कमांडो को तैनात किया गया है। इस बीच रोस्तोव में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के बीच भीषण लड़ाई जारी है।

वैगनर ट्रेनिंग कैंप हमले का लगाया आरोप

येवगेनी प्रिगोझिन ने इस बात का भी दावा किया है कि रूसी सेना ने वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमला किया है। उन्होंने इसके लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया है। प्रिगोझिन ने जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई, यह कहते हुए कि उनकी सेना बाधाओं और विमानों सहित किसी भी प्रतिरोध को नष्ट कर देगी। उसने कहा कि हममें से 25,000 लोग हैं और हम यह पता लगाने जा रहे हैं कि देश में इतनी अराजकता क्यों है। प्रिगोझिन ने बाद में रूसी सैन्य नेतृत्व की उनकी आलोचना करते हुए वैगनर ग्रुप के मॉस्को कूच करने को न्याय का मार्च बताया न कि। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके और क्रेमलिन के बीच अब सब कुछ खत्म हो चुका है।

रूसी सेना से वैगनर समूह की पुरानी लड़ाई

दरअसल, रूसी सेना (Russia) और वैगनर ग्रुप के बीच लंबे समय से तनाव है। रूसी सेना वैगनर ग्रुप को अपने में मिलाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने इसका विरोध किया है। इसके अलावा वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना पर समय पर हथियारों की सप्लाई न करने का भी आरोप लगाया है। वैगनर ग्रुप का दावा है कि इससे यूक्रेन में उसका सैन्य अभियान प्रभावित हुआ है। येवगेनी प्रिगोझिन ने हथियारों के न मिलने से वैगनर लड़ाकों की मौत के लिए रूसी सेना को जिम्मेदार ठहराया था।

ये भी पढ़े: तेल, गैस के बाद अब PAK पहुंच रहे पुतिन के साथी, आखिर भारत के दुश्‍मन से क्यों दोस्‍ती बढ़ा रहा रूस?

प्रिगोझिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

रूस की घरेलू खुफिया एजेंसी एफएसबी ने प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामले की जांच शुरू की है। इसमें प्रिगोझिन (Russia) पर सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने का आरोप लगाया गया है। एफएसबी के एक बयान में कहा कि प्रिगोझिन के बयान और कार्य वास्तव में रूसी संघ के क्षेत्र में एक सशस्त्र नागरिक संघर्ष की शुरुआत का आह्वान करते हैं और फासीवाद समर्थक यूक्रेनी ताकतों से लड़ने वाले रूसी सैनिकों की पीठ में छुरा घोंपने का काम करते हैं।

रूसी सेना के मुख्यालय तक पहुंचे लड़ाके

वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव में रूसी सेना के मुख्यालय तक पहुंच चुके हैं। प्रिगोझिन ने एक ऑडियो संदेश में दावा किया कि वैगनर ने दक्षिणी शहर रोस्तोव के पास काफिले पर गोलीबारी करने वाले एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इससे पहले, रोस्तोव में स्थानीय लोगों ने बताया कि सैन्य हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से उड़ान भर रहे थे।