Hindi News

indianarrative

जेलेंसकी की जिद ने Ukraine को कर दिया बर्बाद! जंग के बीच 4 शहरों में रूस ने किया युद्ध विराम का ऐलान

यूक्रेन जल रहा, नहीं झुक रहे जेलेंंसकी!

रूस-यूक्रेन जंग के 13 दिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चार बड़े शहरों में अस्थाई युद्ध विराम का ऐलान किया है। यह युद्ध विराम भारतीय छात्रों और युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे स्थानीय लोगों को निकाले के लिए किया गया है। ध्यान रहे रूसी फौजों ने कीव को चारों ओर से घेर रखा है। कीव के आस-पास के शहरों पर रूसी फौज लगातार हमले कर रही है। जिन चार शहरों में अस्थाई युद्ध विराम का ऐलान किया गया है उनमें खार्कीव, जायटोमीर, कीव और मारियुपोल जैसे शहर शामिल हैं। इससे पहले तीसरे दौर की शांति वार्ता एक बार फिर नाकाम रही है। रूस ने अपनी पुरानी मांगों के साथ इस बार यूक्रेन और बेलारूस के बीच ह्यूमन कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने मानने से इंकार कर दिया। यूक्रेन की मांगों पर रूस ने झुकने से इंकार कर दिया। हालांकि युद्धग्रस्त कीव, खार्कीव, मारियुपोल जाटियामोर में साढे बारह बजे से युद्धविराम लागू हो जाएगा।

इस बीच नाटो और अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए तेल-गैस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। पुतिन ने कहा है कि अगर रूसी तेल-गैस पर प्रतिबंध लगाया गया तो यह मास्को के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा। यह भी खबरें मिली हैं कि अमेरिका ने रूस के खिलाफ अप्रत्यक्ष दबाव बनाने के लिए जर्मनी में 7000 सैनिकों को भेज दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन से 3 हजार से ज्यादा कमाण्डो यूक्रेन पहुंच चुके हैं। ये कीव की फौज को मदद देने के लिए तैनात भी किए जा चुके हैं। ब्रिटेन ने कहा है कि ये सब वॉलेंटियर्स हैं, ब्रिटिश फौज से रिटायर हो चुके हैं।

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच आईएईएआई ने कहा कि रूस की फौजों ने कीव के न्यक्लियर रिसर्च सेंटर पर हमला किया है। इस हमले में रिसर्च सेंटर को काफी नुकसान हुआ है लेकिन फिलहाल किसी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं है। रूस ने एक बार फिर कहा है कि अगर जेलेंसकी हथियार डालकर मास्को की मांगों को स्वीकार कर लेते हैं तो हमले तत्काल रोक दिए जाएंगे।

रूस की तमाम चेतावनियों के बावजूद जेलेंसकी झुकने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन हर एक सेकेंड पर बर्बाद हो रहा है। जेलेंसकी ने सोमवार का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि जो कहते हैं कि मैं कीव छोड़कर भाग गया हूं तो वो देख लें आज सोमवार है और यह मेरा ऑफिस है। जेलेंसकी के इस अड़ियल रुख को देखकर दुनिया की तमाम ताकतों ने अब अपने रवैये में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। रशियन टेलीविजन की एक खबर के मुताबिक यूरोपियन यूनियन के तमाम देशों ने यूक्रेन की सदस्यता आवेदन पर विचार करने का विरोध किया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति का विरोध किया है।