Hindi News

indianarrative

शादी के दिन दुल्हन ने थामा बल्ला, लगाया ऐसा शॉट की जमीन पर गिरकर लोटने लगा दूल्हा

शादी के दिन दुल्हन ने थामा बल्ला

सोशल मीडिया पर एक जोड़े का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा  है। इसमें अपने शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन गें खेलते दिख रहे हैं। लेकिन इस दौरान ऐसी घटना घटी की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ब्रिटेन के  कोर्नवॉल के एक होटल में कपल ने अपनी शादी के दौरान अलग-अलग खेल खेलने का प्लान किया था। राउंडर्स गेम करीब-करीब क्रिकेट जैसा ही होता है, जिसमें एक शख्स बल्ले से गेंद को मारता है। लेकिन इस गेम में दुल्हन ने ऐसा शॉट मारा कि दूल्हे के होश उड़ गए।

हुआ यूं कि दूल्हे मैट चेस्टरफ़ील्ड (Matt Chesterfield) ने दुल्हन सारा चेस्टरफ़ील्ड (Sarah Chesterfield) को गेंद फेंकी। इस पर सारा ने इतनी जोर से शॉट मारा कि गेंद सीधे मैट के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। गेंद लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसे कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।  

'मिरर यूके' के मुताबिक, ये घटना 25 सितंबर की है, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन के शॉट मारते ही दूल्हा जमीन पर गिर पड़ता है, हालांकि, उस वक्त किसी को पता नहीं चलता कि आखिर में हुआ क्या है। लेकिन जब दूल्हा चिल्लाने लगता है तो लोग उसकी ओर दौड़ते हैं। घटना दुल्हन की बहन के कैमरे में कैद हो गई थी।