Hindi News

indianarrative

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी को एम्स के डॉक्टर ने क्यों नकार दिया, बोले-अब लहर आने की संभवना कम

Corona Update

कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर से चेतावनी दी है। WHO का कहना है कि कोरोना फिर से लौट सकता है। लेकिन एम्स के डॉक्टर और महामारी विज्ञानी डॉ संजय के राय इसे नकार दिया है। उनका कहना है कि पहले ही बड़ी आबादी वायरस से संक्रमित हो चुकी है, ऐसे में कोरोना के एक और लहर की संभावना कम ही है।

दरअसल डब्ल्यूएचओ ने पहले यूरोप और मध्य एशिया में बड़े पैमाने पर COVID-19 के लहर की चेतावनी दी थी। WHO ने यह भी कहा कि फरवरी 2022 तक यूरोप और मध्य एशिया में 5,00,000 से अधिक लोगों की मौत (संयुक्त) होने की संभावना है। संजय के राय ने कहा, ‘जब बड़ी आबादी संक्रमित हो जाती है, तो वायरस की बड़ी लहरों की संभावना नहीं होती है। उन्होंने कहा, ‘यह रूस और मध्य एशिया में होगा। वहां संक्रमण की लहर चल रही है, लेकिन फरवरी तक यह कम हो जाएगा। भारत सहित हर जगह ऐसा ही हुआ। यहां बड़ी मात्रा में आबादी संक्रमित हुई, फिर मामले तेजी से घटने लगे। जब भी मामले तेजी से बढ़ते हैं, वे तेजी से घटते भी हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह संभावना है कि इस क्षेत्र में फरवरी तक मौतों की संख्या 5 लाख के आंकड़े को छू सकते हैं और यहां तक ​​​​कि टीकाकरण भी बढ़ती मौतों को अचानक रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ वैश्विक मंच पर अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। उन्होंने कहा, ‘डब्ल्यूएचओ विवादास्पद बयान दे रहा है। यह COVID-19 की उत्पत्ति का पता लगाने में सक्षम नहीं है। उन्हें यह समझने में 1।5 साल से अधिक का समय लगा कि प्राकृतिक संक्रमण लोगों को सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन वे अभी भी इसे अधिक महत्व नहीं दे रहे हैं।