Hindi News

indianarrative

मौसमः दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का कहर, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में शीत का कहर!

वीकेंड शुरू होते ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शीत का कहर टूटने लगा है। हिमाचल और कश्मीर में भारी वर्फबारी से कई जगहों पर टेपरेचर मायनस में पहुंच चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह पारा गिर कर 4.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पारे में गिरावट फिल्हाल जारी रहेगी। श्रीनगर में पारे में लगातार हो रही गिरावट के कारण पाइपलाइन में पानी जम गया है।

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में टेंपरेचर शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कई जगहों पर पानी पाइपलाइन में ही जम गया, जिससे सप्लाई बाधित हुई। श्रीनगर में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी कुछ दिन में रात में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। घाटी में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्‍ली में बेघरों के लिए शेल्‍टर्स होम सहारा हैं मगर उनकी संख्‍या नाकाफी है। 

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शहर में शुक्रवार रात तेज सर्द हवाए चलनी शुरू हुईं। इससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद शनिवार दिन में तेज धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही।

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। यह हवाएं नमीयुक्त नहीं हैं। ऐसे में ठंड बढ़ गई है। फिलहाल सर्द हवाओं का प्रकोप दो से तीन दिन जारी रहेगा। इस कारण रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालो हो जाओ सावधान! फिर से लौट गया कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने नए केस