Hindi News

indianarrative

पाकिस्तान के VVIP आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल, सारी संपत्ति जब्त और 3 लाख का जुर्माना, क्या ये संभव है?

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल

पाकिस्तान वो मुल्क है जो आतंकियों को पनाह देता है। दुनिया के जितने भी खुंखार आतंकी हैं उन सभी को पाकिस्तान ही जन्म देता है और पाल पोस कर बड़ा करता है। इन आतंकियों के सहारे पाकिस्तान, भारत में हमले करवाना चाहता है और कई हमले हुए भी हैं। लेकिन, अब केंद्र की मोदी सरकार ने सेना को खुली छुट दे रखी है कि, आतंकियों देखते ही गोली तो मारे ही साथ ही इन्हें खोज-खोज कर मौत के घाट उतारो। पाकिस्तान का सबसे खुंखार आतंकवादी और मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सईद को 31सालों की जेल हुई है। भारत के लिए यह एक बड़ी जित है।

पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को टेरर फायनेंसिंग को लेकर 31साल कैद की सजा सुनाई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं। जमात उद दावा के प्रमुख दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है। हालंकि यह सजा मुंबई हमलों के लिए नहीं है। यह रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया ने दी है।

पाकिस्तान की मीडिया की माने तो, टेररिज्म डिपार्टमेंट ने जुलाई 2019 में हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है। यूनाइटेड नेशंस ने भी हाफिज सईद को आतंकी घोषित किया हुआ है। मुंबई हमलों के पीछे इसी का हाथ था जिसमें 166 आम लोगों की मौत हो गई थी। भारत लगातार पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देता आया है कि वो इन आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई करे। खैर अब भी कई ऐसे आतंकी हैं जो पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं।