Hindi News

indianarrative

तुलसी के आलावा इन पौधों का मुरझाना बनता है दरिद्रता का कारण, कुछ गलत न हो जाये रखें इन बात का अवश्य ध्यान

Auspicious Plant Ka Sukhna

हिंदू धर्म में एक नहीं बल्कि कई पौधों को पूजनीय माना जाता है। कई बार ऐसा भी होता है जब इन पौधों का ध्यान नहीं रखा जाये या उनमें पानी नहीं दिया जाये तो ये सुख जाते हैं। ऐसे में इन पौधों का सूखना कुछ अशुभ संकेत देता है। यही नहीं ये भविष्य में आने वाली घटनाओं को लेकर संकेत देता है। तो आइए विस्तार से जान लें इन संकेतों के बारे में।

तुलसी का सूखना

कई बार घर में थोड़ी सी लापरवाही से घर में लगे पौधे सूख जाते हैं। लेकिन कई बार पौधों का पूरा ध्यान रखने के बाद भी वे सूख जाते हैं। अगर ऐसा तुलसी के पौधे के साथ  होता है, तो मां लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती है। ये धन हानि होने का संकेत होता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और ये भगवान श्री विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए तुलसी के पौधे का खास ख्याल रखें।

मनी प्लांट का सूखना

मनी प्लांट का पौधा वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु जानकारों के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में गणेश जी का वास होता है और धन की कमी नहीं होती। लेकिन अगर लगा हुआ मनी प्लांट सूख जाता है, तो ये धन के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता। ये पैसों की तंगी के संकेत देता है।

शमी के पौधे का सूखना

शमी का पेड़ बहुत शुभ होता है। शनि ग्रह से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शमी के पेड़ की पूजा कीजाती है। लेकिन आपका हरा-भरा शमी का पेड़ अगर अचानक से सूख जाता है, तो ये शनि की खराब स्थिति और शिव जी के नाराज होने का संकेत होता है। ऐसा होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।

अशोक का पेड़ सूखना

घर के आंगन में अशोक का पेड़ सकारात्मकता के लिए लगाया जाता है। अगर ये पेड़ सूख जाता है तो ये घर की शांति भंग होने का संकेत होता है। ऐसे में अशोक के पेड़ की खूब केयर करें। अगर किसी वजह से सूख भी जाता है, तो इसे तुरंत बदल दें।