Hindi News

indianarrative

गरबा का छाएगा सुरूर जब फाल्गुनी पाठक की धुन में झूम उठेंगे मुम्बई वासी

garba events 2022 in mumbai

Garba Festival 2022: हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के श्रावण मास के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को पावन शारदीय प्रारंभ होगा। इस बार यह तिथि सोमवार 26 सितंबर को थी। नवरात्रि 4अक्टूबर (महानवमी) तक चलेगी जबकि 5 अक्टूबर दशहरा पर्व मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि का सार्वजनिक आयोजन कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में नहीं हुआ। काफी लम्बे इंतजार के बाद इस बार देशभर में दशहरा की धूम देखने को मिल रही है। वहीं महिलाएं अपने गरबा से धमाचौकड़ी मचाने को तैयार हैं। जहां कहीं भी इंडिया इवेंट होता है, लोग वहां पर टिकट खरीदना शुरू कर देते हैं।

दिल्ली से लेकर मुंबई, गुजरात हर जगह गरबा का एक अलग ही क्रेज है। जैसे गुजरात में गरबा के लिए कई इवेंट हो रहे हैं, उसी तरह मुंबई में भी कई गरबा इवेंट ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं, जिसमें लोग टिकट खरीदकर इवेंट में एंट्री कर सकते हैं। मालूम हो, इन इवेंट में कई सेलेब्स (Celebs) भी परफॉर्म करने के लिए आ रहे हैं। साथ ही इवेंट्स में कई प्रतियोगिता हो रही हैं, जिसमें लोगों को कई इनाम भी दिए जा रहे हैं। चलिए फिर आप भी तैयार हो जाइए और निकल पड़िए यहां मौज मस्ती करने।

1.रंगिलो रे

गोरेगांव में NESCO में आयोजित होने वाली सबसे मशहूर गरबा नाइट आपके इंतजार में है। उन्होंने इस कार्यक्रम का नाम ‘रंगिलो रे’ रखा है, यहां बॉलीवुड और गुजराती सिंगर पार्थिव गोहिल शिरकत करेंगे। वैसे मुंबई वासी इस रात में झूम उठेंगे।

कब: 26 सितंबर से 4 अक्टूबर
कहां: होटल सहारा स्टार

2.फाल्गुनी पाठक के साथ जश्न

फाल्गुनी पाठक के गानों पर गरबा और डांडिया करना कौन नहीं चाहेगा, मुंबई वासी इससे बिल्कुल भी नहीं चूकेंगे। अगर आपका परिवार और दोस्तों इस तरह के इवेंट में जाने का मन बना रहे हैं, तो फाल्गुनी पाठक के आने का लालच दीजिए और ले जाइए इस डांडिया नाइट इवेंट पर। यही नहीं यहां गुजराती, हिंदी, मराठी हर तरह के गाने भी बजाए जाएंगे।

कब: 26 सितंबर से 5 अक्टूबर
कहा : स्वर्गीय श्री प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

3.रास रंग ठाणे

ठाणे में रहने वाले सभी लोगों के लिए तैयार होकर थिरकने का एक शानदार मौका मिल रहा है। ‘रास रंग ठाणे’ नाम से आयोजित इस इवेंट में नैतिक नागदा और उमेश बरोट कुछ अद्भुत गुजराती और हिंदी लोक गानें गाने वाले हैं। तो चलिए फिर आप भी अपने ग्रुप के साथ यहां जाने के लिए तैयार हो जाइए।

कब: 26 सितंबर से 5 अक्टूबर
कहा पर: मोडेला मिल कंपाउंड

ये भी पढ़े: Shardiya Navratri चलो नॉर्थ ईस्ट, देखों मां के ये चमत्कारी सिद्धपीठ!

4.श्रुति पाठक के साथ डांडिया शो

जब गरबा और हिंदी गानों की बात आती है, इस लिस्ट में श्रुति पाठक लोकप्रिय जो कि एक युवा आइकन है, वो भी पीछे नहीं हैं। डांडिया शो के साथ, यहां न केवल उनके गाने सुनने बल्कि थिरकने का भी शानदार मौका मिलेगा।

कब: 30 सितंबर से 2 अक्टूबर
कहा : डबलिन स्क्वायर, फीनिक्स मार्केटसिटी

5.रेडियंस डांडिया

अगर आप सबसे भव्य डांडिया नाइट का मजा लेना चाहते हैं, तो एक बार यहां जरूर जाएं। अपने प्रियजनों के साथ सहारा स्टार होटल में इस इवेंट का हिस्सा जरूर बनें।

कब: 26 सितंबर से 4 अक्टूबर
कहां:होटल सहारा स्टार