Hindi News

indianarrative

Europe की ये नई चाल यूक्रेन में लायेगी तबाही- Putin छोड़ने वाले नहीं!

Eu Approves Training Mission Arms Fund For Ukraine

EU to train Ukrainians: रूस और यूक्रेन जंग (Russia Ukriane War) किसके बीच चल रही है? रूस और यूक्रेन के बीच, बिल्कुल नहीं! ये जंग अमेरिका, नाटो और पूरे पश्चिमी देश वर्सेज रूस (NATO vs Russia) चल रहे है। मतलब यूक्रेन वो हथियार है जिसका ट्रिगर अमेरिका के पास है। यूक्रेन को बचाना तो सिर्फ बहाना है। असल में अमेरिका बहुत पहले से ही रूस को तोड़ना चाहता था और यूक्रेन उसके लिए सबसे अच्छा रास्ता था। पश्चिमी देशों की ये दादागिरी है कि वो मिलकर यूक्रेन की मदद करेंगे और दुनिया को भी साथ आने के लिए कह रहे हैं लेकिन, रूस की जिसने मदद की वो उनका कट्टर दुश्मन। अमेरिका अपनी सुपर पावर वाली छवी बचाना चाहता है यही कारण है कि वो रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन (EU to train Ukrainians) को गोला, बारू, हथियार, जेट, मिशाइलें, ड्रोन, टैंक संग सारी जरूरत की सामाने दे रहा है। साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद कर रहा है। इसपर रूस ने कई बार चेतावनी दी है कि इस जंग को पश्चिमी देश भड़का रहे हैं। अंत में पुतिन ने परमाणु हमले (Russia Warns Nuclear Attack) की भी चेतावनी दे दी है। अब अमेरिका करता क्या है… दरअसल, जैसे ही पुतिन चेतावनी देते हैं वैसे ही वो बीच में कूद पड़ता है और यूक्रेन को सैन्य मदद कर इस जंग को भड़काने का काम करता है। अमेरिका कभी नहीं चाहता कि ये जंग अभी खत्म हो। पुतिन की परमाणु हमले की धमकियों के बीच अमेरिका कह चुका है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन मजाक नहीं करते। इसके बाद भी वो यूक्रेन के हजारों सैनिकों के लिए यूरोप (EU to train Ukrainians) में सैन्य प्रशिक्षण मिशन स्थापिक करने और युद्धग्रस्त देश को हथियार खरीद में सहायता के लिए 48.6 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त कोष देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- खत्म नहीं, और भीषण होगी जंग! Putin को मिला इस देश का साथ-मिलकर लड़ेंगे

यूक्रेनियों को रूस के खिलाफ ट्रेनिंग देगा यूरोपीय संघ
यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन के हजारों सैनिकों के लिए यूरोप में सैन्य प्रशिक्षण मिशन स्थापित करने और युद्धग्रस्त देश को हथियार खरीद में सहायता के लिए 48.6 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त कोष को सोमवार को मंजूरी दी। इस मिशन का मुख्यालय ब्रसेल्स में होगा और इसका नेतृत्व फ्रांस के नौसेना अधिकारी वाइस एडमिरल हेरवे ब्लीजीन करेंगे। मिशन शुरुआत में दो साल के लिए संचालित होगा, जिसके लिए 10.4 करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया गया है।

15 हजार यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा
EU मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि मिशन का उद्देश्य, यूक्रेनी सशस्त्र बलों को सैन्य अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि वे अपनी क्षेत्रीय अंखडता और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। बयान के मुताबिक, इसका उद्देश्य मुख्य रूप से पोलैंड और जर्मनी में लगभग 15,000 यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। उम्मीद जतायी गई है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में तबाही देख PM Modi के पास पहुंचे Zelensky! मांगा रक्षा कवच

तीसरे विश्व युद्ध का जिम्मेदार कौन होगा?
यूरोप यूक्रेन की मदद नहीं पूरी दुनिया को अंधेरे में डाल रहा है। क्योंकि, उसे भी अच्छा से पता है कि इस जंग का अंत इतना आसान नहीं है। इसका अंत परमाणु अटैक भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी से रूस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है लेकिन, असल में इसके गुनहगार पश्चिमी देश ही होंगे। जेलेंस्की को आज ये जंग वाले दिन इसलिए देखने पड़ रहे हैं क्योंकि, डोनबास में उन्होंने जमकर कत्लेआम मचाया। 15 हजार से ज्यादा लोगों को मार दिया गया लेकिन, इसके बारे में कोई बात नहीं करता। रूस को आतंकी बोला जा रहा है। असल में यूक्रेन आतंकी है। ये दुनिया के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। झूठ पे झूठ बोले जा रहे हैं। जिस तरह पाकिस्तान से आज भारत परेशान है उसी तरह रूस भी यूक्रेन से परेशान था।