Hindi News

indianarrative

हाथी को शिकार बनाना मगरमच्छ को पड़ा भारी, देखें कैसे गजराज ने सिखाया ‘समुद्र के सिकंदर’ को सबक

हाथी मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो

Viral Video: मां बहादुर होती है और अपनी संतान को बचाने के लिए किसी भी खतरे का सामना कर सकती हैं। फिर चाहे जंगली जानवर हों या सभ्य मनुष्य, सभी माताएं अपने बच्चे पर आने वाले किसी खतरे को भांपते ही उग्र हो जाती हैं। हालांकि, जानवरों का व्यवहार अप्रत्याशित होता है, मगर जब उनकी संतान पर किसी खतरे की बात आती है, तो वे खतरे का सामना करने से पहले दूसरी बार एक पल के लिए भी नहीं सोचते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मादा हाथी का एक विशाल मगरमच्छ पर हमला करने और अपने बच्चे की रक्षा करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें आप दोनों के बीच हुई भयंकर लड़ाई का वीडियो देख सकते हैं।

मगरमच्छ ने हाथी के आगे यूं कर दिया सरेंडर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ा हाथी अपने छोटे बच्चे के साथ तालाब से पानी पी रहा है। अपनी सूंड़ का इस्तेमाल कर मादा हाथी अपने बच्चे को नहलाने की कोशिश कर रहा होता है। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता होता कि तालाब में एक विशालकाय मगरमच्छ है, जो डूबकर शिकार करने की तलाश में था। अचानक मगरमच्छ आगे बढ़ता है और वह हाथी पर छलांग लगाता है। इस पर मादा हाथी ने उसे भांप लिया और फिर तुरंत ही हमला कर दिया। खतरे की परवाह किए बिना मादा हाथी लगातार मगरमच्छ पर अपना पैर रखता रहा, जबकि इस डर से हाथी का बच्चा अपनी मां के करीब ही रहता है।

ये भी पढ़े: Video: ज़ेब्रा का शिकार करने में नाकाम मगरमच्छ का रिएक्शन आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

वीडियो देख लोगों के उड़े गए होश

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया है। कुछ ही सेकेंड बाद विशाल मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलता है और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग जाता है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हाथी अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, यह दिमाग को हिला देने वाला है यहां एक छोटी सी घटना है। मगरमच्छ को सरेंडर करना पड़ा।