Hindi News

indianarrative

Video: ज़ेब्रा का शिकार करने में नाकाम मगरमच्छ का रिएक्शन आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

Video: ज़ेब्रा का शिकार करने में नाकाम मगरमच्छ का रिएक्शन आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

Video: मगरमच्छ को सबसे क्रूर और निर्दयी सरीसृप माना जाता है। यह पानी में सबसे बड़े जानवरों का शिकार करने में माहिर है। मगरमच्छ के जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि किसी को पकड़ने के बाद आखिरी सांस तक उसे रोके रखता है और मारने के बाद वह जानवर को खाकर अपना पेट भरता है। एक बार जब मगरमच्छ अपने शिकार को पकड़ लेता है, तो दावत खत्म होने तक जाने नहीं देता।

केवल किस्मत ही पीड़ित को मौत के मुंह से निकलने में मदद कर सकती है। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा है। आपने कई वीडियो देखे होंगे जहां मगरमच्छ निर्दयता से शिकार करते हैं और दूसरे जानवर के बचने की कोई उम्मीद नहीं छोड़ते हैं। हालाँकि, क्या आपने कभी किसी मगरमच्छ को अपना भोजन न मिलने पर एक बच्चे की तरह निराश होते देखा है? अगर नहीं तो हम आपको दिखा रहे हैं ऐसा ही एक वीडियो।

हम एक वीडियो (Video) लेकर आए हैं, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें मगरमच्छ का रिएक्शन आपको जरूर हंसाएगा। वीडियो में एक ज़ेबरा बेहद धीमी रफ्तार से नदी पार करता हुआ नजर आ रहा है. जेब्रा जैसे ही नदी के किनारे पहुंचा, उसने अपने दोनों पिछले पैर बाहर निकाल लिए। तभी मगरमच्छ वहां आ जाता है और उस पर हमला कर देता है। लेकिन इसी बीच जेब्रा मगरमच्छ की पहुंच से बाहर हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या आपने कभी सांप को जम्हाई लेते देखा है? वीडियो देख कर रह जाएंगे दंग

जेबरा नहीं जानता कि एक खतरनाक मगरमच्छ उसका पीछा कर रहा है। इस बीच, विशालकाय मगरमच्छ ज़ेबरा की ओर छलांग लगाता है। लेकिन फिर भी वह जेब्रा का शिकार करने में असफल हो जाती है। फिर वह गुस्से में पानी में चला जाता है और बच्चे की तरह पानी में पैर मारता है। यह वीडियो (Video) आपको हंसा देगा। फनी एनिमल्स द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।