Categories: कला

Dev Deepawali 2020 : जानिए कहां पर देवता आते हैं दीपावली मनाने

Dev Deepawali 2020: देव दीपावली पर काशी के 84 घाट 15 लाख दियों से रोशन होंगे। अयोध्या दीपोत्सव के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को भव्यता के साथ मनाने जा रही है। इस बार देव दीपावली 30 नवंबर को है (Dev Deepawali 2020)। मान्यता है कि इस दिन देवता दीपावली मनाते हैं। सभी देवी-देवता काशी में गंगा नदी के तट पर आकर दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं (Deepawali of Gods)। पिछले साल देव दीपावली के पर्व पर काशी के घाटों पर को 10 लाख दियों से रोशन किया गया था। जबकि इस बार देव दीपावली में 15 लाख से अधिक दियों को जलाया जाएगा (84 Kashi Ghats)। काशी में देव दीपावली का काफी महत्व है (Significance of Kashi Dev Deepavali)।

ये भी पढ़ सकते हैं- <a href="https://hindi.indianarrative.com/lifestyle/last-chandra-grahan-2020-know-the-timing-date-in-india-know-when-and-how-to-watch-last-lunar-eclipse-19560.html">Chandra Grahan 2020: जानिए भारत में कब और कहां दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या होगा समय?</a>

देव दीपावली कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।। देव दीपावली के अवसर पर गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण आदि का भव्य प्रदर्शन होगा। बनारस के घाटों पर देव दिवाली हर साल बड़े पैमाने पर मनाई जाती है और दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं।
<div class="adsbx728x90">

<strong>काशी देव दीपावली का महत्व </strong>

मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान शंकर ने खुद देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, इसीलिए देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ जाता है।

</div>.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago