Hindi News

indianarrative

रोंगटे खड़े कर देगी Karnataka की ये हैरतअंगेज रस्म, मौत के 30 साल बाद धूमधाम से हुई दूल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी

Wedding After Death

भारत देश में शादी को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। शादी का होना सिर्फ दो लोगों कई रिश्ता जुड़ना नहीं होता बल्कि दो परिवार एक होते हैं। ज्यादातर जगहों पर शादी पूरे रीति रिवाज और परंपरा से संपन्न होती है, जिसके लिए दूल्हा-दुल्हन को परिणय सुत्र में बांधा जाता है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी अभी भी देश के कुछ हिस्सों में आज भी मौत के बाद शादी करने की रस्म प्रचलित है।

एक रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आज भी 'प्रेथा कल्याणम' नाम की एक परंपरा का आज भी पालन किया जाता है। इस परंपरा के अनुसार जन्म के समय मरने वालों के लिए विवाह की रस्में आयोजित की जाती हैं। इन राज्यों में रहने वाले समुदाय के लोग इसे अपनी आत्माओं का सम्मान करने का एक तरीका मानते हैं।

मौत के इतने साल बाद हुई शादी

दरअसल, यूट्यूबर एन्नी अरुण ने इस अजीबोगरीब शादी की पूरी जानकारी ट्विटर पर साझा की  है, जिसमें अपमी मौत के 30साल बाद शोभा और चंदप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली है। पहली नजर में यह हैरान कर देने वाला है, लेकिन विवाह के दौरान अदा की जाने वाली रस्में पूरी तरह से किसी साधारण शादी की तरह ही थी।

फिलहाल, अब यह 'प्रेथा कल्याणम' एक प्रकार से 'मृतकों की शादी' थी, जिसमें वास्तव में दूल्हा और दुल्हन की जन्म के समय ही मृत्यु हो गई थी। वहीं मौत के 30 साल बाद अब उनकी शादी की रस्म अदा की गई। इसी के साथ एन्नी अरुण ने बताया है कि यह शादी उतनी ही औपचारिक थी जितनी किसी भी नियमित शादी होती है। फर्क सिर्फ इतना था कि वास्तविक दूल्हा-दुल्हन के बजाय उनके पुतले का इस्तेमाल किया गया था।