Hindi News

indianarrative

व्यक्ति ने खोल रखा था पर्सनल चिड़ियाघर, पालतू जानवरो ने ही ले ली जान

हमने अक्सर देखा है की जानवर (Animals) और इंसान का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है। इस रिश्ते में कोई छल कपट नह होती है। जहां जानवर (Animals) इंसान की जरूरतें पूरा करते हैं वहीं इंसान इन जानवरों को प्यार और उनकी देखभाल करते हैं। लेकिन जब जंगली जानवरों को पालतू बनाया जाता है, तो इसके साथ इंसान अपने लिए खतरा मोल ले लेता है। अब ऐसे कई लोग देखने के लिए मिल जाते हैं जो खतरनाक जानवरों को पालते हैं और उन्हें अपने नजदीक रखते हैं। जिन जानवरों से इंसान जितना हो सके उतना दूर रहता था, अब वो उनके घर में भी रहते हैं। इन्हीं लोगों के साथ कई बार हादसे हो जाते हैं।

हाल ही में जोसेफ बी नाम के शख्स, जिसे यूरोप का जो एक्सोटिक भी कहा जाता है कि डेड बॉडी मिली। उसकी मौत हो चुकी है ये बात उसकी कुछ हड्डियों से कंफर्म हुई। बताया जा रहा है कि जो की जान उसके ही पालतू जानवरों ने ले ली। दरअसल, जो ने अपने लिए एक प्राइवेट चिड़ियाघर बना रखा था। इसी में रहने वाले जंगली जानवरों ने जो पर अटैक कर उसकी बॉडी को खा लिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जो कई दिनों से दिखा नहीं और उसके चिड़ियाघर में कुछ हड्डियां मिली।

स्लोवाकिया के ओस्केर्डा में रहने वाले जोसेफ बी की बॉडी को पुलिस ने उसके चिड़ियाघर से बरामद किया। उसके बॉडी के सिर्फ दो चार हड्डियों से उसकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि 16 मई को जो की मौत हुई थी। घटना के वक्त वो शेर के बाड़े में उन्हें मांस खिलाने गया था। इस दौरान शेरों ने उसपर अटैक कर दिया। शेरों ने जो को ही अपना निवाला बना लिया और उसकी कुछ हड्डियों को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Delhi Zoo: रॉयल बंगाल बाघिन ने 18 साल बाद दिया शावकों को जन्म

द सन की खबर के मुताबिक़, जो के बाद जानवरों को ब्रीड करवाने का लाइसेंस था। लेकिन ये लाइसेंस 2019 में एक्सपायर हो गया था। जो ने इसे रिन्यू नहीं करवाया था। एक लोकल के मुताबिक़, जो काफी अजीब था। वो किसी से ठीक से बात नहीं करता था और अपने जानवरों (Animals) को बुरी हालत में रखता था और कई दिनों तक खाना भी नहीं देता था। ऐसा नहीं है कि जो के जानवरों ने पहली बार किसी इंसान पर अटैक किया था। इससे पहले 2019 में एक महिला जो के जानवरों को प्यार कर रही थी, तब उसपर भी अटैक हुआ था। इस बार तो जानवरों ने अपने ही मालिक को खा लिय। अब जानवरों को एनिमल वेलफेयर वालों की देखरेख में रखा जा रहा है।