Hindi News

indianarrative

Gautam Adani की आंधी में उड़े वॉरेन बफेट, बने दुनिया के 5वें रईस, Mukesh Ambani भी पहुंचे नीचे से एक अंक ऊपर

वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ Gautam Adani बने दुनिया के 5वें रईस

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में अविश्वसनीय तरीके से बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय इनफ्रास्ट्रक्चर मुग इस महीने की शुरुआत में इतिहास में सबसे अमीर एशियाई अरबति बनने में कामयाब हो गए थे और इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है। अडानी ने वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक अडानी 123.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 5वें और वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अडानी 119 अरब डॉलर के साथ छठे और अंबानी 102 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक अंबानी-अडानी की संपत्ति में कुल 55.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क की बात करें तो उन्हें 11.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी वो पहले स्थान पर कब्जा करने में कामयाब रहे हैं। अब फेसबुक की बात करें तो, एक समय में फेसबुक के सीआईओ मार्क जुकरबर्ग टॉप 10 अरबतियों में शामिल हुआ करते थे। लेकिन, इस साल उन्हें बहुत ज्यादा की चपत लगी है। लगभग 57.3 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ है। अब वह 68.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं।