Hindi News

indianarrative

आम आदमी को फिर लगा बड़ा झटका, LPG Gas Cylinder के दामों में बढ़ोतरी- देखें कितने रुपये हुआ महंगा

महीने का बजट बिगाड़ रहा LPG Cylinder

दुनियाभर के देशों में इस वक्त महंगाई अपने चरम पर है। कई देश तो कंगाल हो गए हैं। श्रीलंका में तो सरकार ही गिर गई है, यहां खाने के दामों से लेकर लगभग हर चीज के दामों में वृद्धि हो गई है। पाकिस्तान भी इसी रास्ते पर है। इधर रूस और यूक्रेन जंग के चलते भी दुनिया के कई देशों पर असर देखा जा रहा है। पश्चिमी देशों में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। रसोई गैसों  (LPG Cylinder Price) के दामों में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50रपुये की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम आज यानी 19मई 2022से बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7मई को 50रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। अभी बीते 7मई को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 50रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000रुपये के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3रुपये 50पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000के पार है। अब से दिल्ली व मुंबई में 14.2किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003रुपये और कोलकाता में 1029व चेन्न्ई में 1018.5में मिलेगा।

जहां घरेलू सिलेंडर सात मई को 50 रुपये महंगा हुआ था तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। आज इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई है। जिसके बाद 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्नई में 2507 रुपये में बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपये थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपये पर पहुंच गया।