Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: इस दिवाली केंद्रीय कर्मचारी होंगे मालामाल, प्रमोशन जैसा होगा एहसास जब आए November की सैलरी!

courtesy google

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली इस बार मालामाल होने वाली हैं, क्योंकि नवंबर में एक करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। सरकार नवंबर महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, अभी कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्‍ता मिल रहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों का डीए 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। अगर नवंबर में 3 फीसदी डीए का ऐलान होता है तो निश्चित तौर पर राहत की बात है।

Vastu Tips: जो पति अपनी पत्नि के साथ मिलकर रसोई में नहीं करते ये काम, उस घर का होता हैं सर्वनाश

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए महीना है तो इससे उसकी सैलरी 900 रुपए महीना बढ़ेगा। सालाना आधार पर देखें तो सीधे उनकी ग्रॉस सैलरी में 10,800 रुपए बढ़ जाएंगे। कैबिनेट सचिव स्‍तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ेगी. मतलब जिनकी बेसिक सबसे ज्‍यादा ढाई लाख रुपए महीना होती है, उन्हें सालाना आधार पर 90 हजार रुपए का फायदा होगा। आपको बता दें कि डीए में हर 6 महीनों में बदलाव किया जाता है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों को अपना जीवन-यापन करने में कोई परेशानी न हो। आमतौर पर हर 6 महीने, जनवरी और जुलाई में डीए में बदलाव किया जाता है।

Astrology News: शनि ग्रह 141 दिनों बाद चलेंगे सीधी चाल, कर्ज हो या प्यार.. इस तीन राशियों का करेंगे उद्धार

आपको बता दें कि महंगाई भत्ते की शुरुआत दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हुई थी। उस वक्त सिपाहियों को खाने और दूसरी सुविधाओं के लिए तनख्वाह से अलग यह पैसा दिया जाता था। उस वक्त इसे खाद्य महंगाई भत्ता या डियरनेस फूड अलाउंस कहते थेय़ भारत में मुंबई से 1972 में सबसे पहले महंगाई भत्ते की शुरुआत हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाने लगा। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है। डीए की गणना मूल सैलरी पर होती है।