Hindi News

indianarrative

US में मनी अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, Biden बोले- दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति

US celebrated Biggest Diwali

America celebrated Biggest Diwali: भारत के लोग पूरी दुनिया में हैं और हर त्योहार पर ये लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। चाहे अमेरिका हो या फिर ब्रिटन, रूस, जर्मनी, स्पेन हर जगह इंडियन अपने फेस्टिवल को धूम-धाम से मनाते हैं। इस बार भी दिवाली जिस तरह से भारत में धूम-धाम से मनाई गई वैसे ही दुनिया के कोने-कोने में मनाई गई। लेकिन, अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली (America celebrated Biggest Diwali) मनाई गई। व्हाइट हाउस (America celebrated Biggest Diwali) में सोमवार को आयोजित इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें- जहरीली हुई Delhi-NCR की हवा- पटाखे जलाने से Pollution का मीटर हाई

दिवाली पर जो बाइडन ने दी शुभकामनाएं
अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाला यह इस पैमाने का पहला दिवाली रिसेप्शन है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई अमेरिकी हैं और हम दिवाली उत्सव को अमेरिकी संस्कृति का एक खुशी का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके आगे जो बाइडन बोले, दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी के 75 साल मना रहा है।

यह भी पढ़ें- अंग्रेजों से 300 साल की गुलामी का बदला पूरा, ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए PM

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बोली, दिवाली हमें शांति, न्याय का याद दिलाती है
दिवाली के मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाएंगे।