Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: ढाई लाख कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा, 35000 से बढ़कर 50000 रुपए हुई सैलरी

courtesy google

मोदी सरकार की राह पर अब राज्य सरकारें भी चलने लगी है। इस कड़ी में जिस तरह मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की थी, उसी तरह राज्य सरकार भी अपनी तरफ से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य विधानसभा चुनाव के वर्ष में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की है। सीएम ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने का एलान किया। 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: गृह कलेश हो या फिर भारी कर्ज, गंगाजल का इस तरह इस्तेमाल करने से हटेगा सभी तरह का संकट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा- 'हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 2.25 लाख कर्मचारियों को 6000 करोड़ रुपये के लाभ सुनिश्चित करने के लिए नए वेतनमानों को लागू किया है। लेकिन महसूस किया गया कि कुछ श्रेणियों के नए वेतनमानों में कुछ असमानताएं हैं। कर्मचारियों को पहले से दिए गए दो विकल्पों के अलावा तीसरा विकल्प दिया जाएगा। सीएम ने कर्मचारियों के लिए 2.25 और 2.59 के गुणकों के अलावा तीसरे विकल्प की घोषणा की है। तीसरा विकल्प 15 फीसदी सीधी वेतन बढ़ोतरी का होगा। कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ उठाने के लिए वार्षिक आय की सीमा 35000 रुपये से 50000 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पूरे एक महीने की छुट्टी पर जा रहे बृहस्पति देव, लेकिन उससे पहले इन 4 राशि वालों को बना देंगे लखपति

आपको बता दें कि केंद्र सरकार भी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है। एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता 33 फीसदी हो चुका है। यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है। हालांकि, अभी अक्टूबर,नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें नहीं आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा हो सकता है। अगर दिसंबर 2021 तक सीपीआई का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा निश्चित है। यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा।