Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra और Nick Jonas का रिश्ता टूटने वाला है! पिग्गी चोपड़ा के इंस्टाग्राम से लोगों में हलचल

प्रियंका चोपड़ा पति निक से ले सकती हैं तलाक!

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। हिंदी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद वो अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक के तलाक की खबरें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma को प्यार से ये कहकर बुलाते है Virat Kohli, Instagram पर किया खुलासा

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से यह खबर तेज हो गई है कि प्रियंका और निक की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। और दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के प्रोफाइल से निक जोनस का सरनेम हटा दिया है।

Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटाया वैसे ही तलाक की खबरें तेज हो गई। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनस जोड़कर अपना नाम बदल लिया था।

यह भी पढ़ें- सलीम खान ने की दूसरी शादी तो 10 साल के थे सलमान खान

प्रियंका के इस कदम के बाद उनके और निक जोनस के फैंस को लगने लगा है कि कहीं दोनों तलाक तो लेने नहीं वाले हैं। हालांकि, इन खबरों को सच मानने से पहले आपको बता दें कि प्रियंका ने भले ही अपने नाम के पीछे से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका और निक अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। अगर दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा होता, तो शायद दोनों एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके होते। दोनों की शादी 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जयपुर में हुई थी। इसके बाद से ही प्रियंका अपने पति के साथ ही विदेश में रह रही हैं।