Hindi News

indianarrative

Seema Deo: 81 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा दुनिया से हुई रुखसत! सिने जगत में शोक

Seema Deo के निधन से सिने जगत में शोक की लहर

सिनेमा जगत से बड़ी ख़बर सामने आई है। सिने जगत की मशहूर अदाकारा 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दी। मराठी सिनेमा की मशहूर नायिका Seema Deo का निधन हो गया है। सीमा देव लंबे समय से काफी बीमार चल रही थी। लंबी बीमारी से जूझ रही 81 वर्षीय सीमा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Seema Deo के निधन से जहां सिने जगत में शोक की लहर है, वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सीमा मराठी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था।

Seema एक्टर रमेश दुबे की पत्नि और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार हैं। बताया जा रहा है कि सीमा कापी दिनों से बीमार चल रही थी। वह अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी, जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थिति अपने घर पर आखिरी सांस ली है।

हालांकि सीमा की इस बीमारी का खुलासा साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया कि- ”उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोज प्रार्थना की जा रही है। आप भी उनके लिए प्रार्थना करें।” हालांकि अब सीमा के निधन से यकीनन पूरे देव परिवार और फैंस का काफी बुरा हाल हो गया है।

कई फिल्मों में सीमा ने किया काम

सीमा देव(Seema Deo) मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तो थी ही,बॉलीवुड में भी सीमा देव ने बहुत काम किया। उन्होंने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। सीमा देव फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी अपनी बेहतरीन भूमिका के बदौलत लोगों का दिल जीता।

सीमा देव साल 1960 में मराठी फिल्म ‘मिंया बीवी रजा’ के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की।इसके बाद सीमा ने बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें-Mika Singh की तबीयत बिगड़ी,गले से आवाज नहीं निकल पा रही,हो गया करोड़ों का नुकसान।