Hindi News

indianarrative

Alia Bhatt Pregnant: शादी के 2 महीने बाद आलिया भट्ट ने दी मां बनने की गुड न्यूज, कपल इस महीने बनेंगे पेरेंट्स

Alia Bhatt Pregnant

बधाइयां जी लख-लख बधाइयां, अब आप सोच रहे होंगे भला हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, बात ही कुछ ऐसी है। जी हां, हाल ही में बॉलीवुड गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद आपका शॉक्ड होना लाजमी है। बता दें, बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इस बात की  जानकारी खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिये दी है। आलिया भट्ट ने अपनी इस स्पेशल पोस्ट में बताया कि बहुत जल्द उनका बेबी आने वाला है। वे और रणबीर कपूर दो से तीन होने वाले हैं।

लगा बधाई देने वालों का तांता

मालूम हो इसी साल 14अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी सात फेरे लिए हैं। वहीं अब शादी के  तुरंत बाद ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर दी है। इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है। आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी का भी रिएक्शन आया है। रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई मामा एंड पापा लॉयन।

इस बीच आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।  जिसमें से पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। उनकी सोनोग्राफी हो रही है, कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है।  कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं आलिया के साथ में उनके पति रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं और उनका बैक नजर आ रहा है। जबकि दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है।  मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को नहीं रोक पाए लोहे की सलाखें, रोमांस करते हुए आए नजर, देखें Brahmastra का नया पोस्टर

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एक्ट्रेस ने अपने सभी अपकमिंग बॉलीवुड मूवीज के शेड्यूल को पूरा कर लिया है।  कुछ दिनों में आलिया अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट को भी कंप्लीट कर लेंगी। बता दें, अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेगी। वैसे, आलिया ने जिस तरह शादी के 3 महीने बाद ही फैंस को गुडन्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज हो गया है। आलिया और रणबीर ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था।  फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।