Hindi News

indianarrative

AR Rahman हिंदू देवी-देवताओं को मानते है अपने पिता की मौत का जिम्मेदार, गुस्से में कबूल किया था इस्लाम

COURTESY GOOGLE

ऑस्कर विनर एआर रहमान आज 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप कुमार था। वो हिंगू परिवार से थे। 9 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया। उन्होंने अपने पिता की मौत के लिए हिंदू देवताओं को जिम्मेदार ठहराया था।

एआर रहमान ने कहा था कि उनके पिता हिंदू देवी-देवताओं को काफी पूजते थे, उन्होंने ही उनकी जान ले ली। पिता के निधन से रहमान इतने सदमे थे कि उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़ इस्लाम धर्म कबूल करने का फैसला लिया। बताया जाता है कि जब उनके पिता बीमार थे, तब एक फकीर ने उन्हें धर्म बदलने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार से अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया और इस तरह वो एआर रहमान बन गए।  घर की जिम्मेदारियां बढ़ जाने के कारण उन्होंने स्कूल के समय में कान करना शुरू कर दिया था। स्कूल से आन के बाद वो काम पर जाया करते थे। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान न देने के कारण वो फेल गए।

यह भी पढ़ें- AR Rahman की लाडली Khatija Rahman ने गुपचुप की सगाई, जानें कौन है उनका 'रईस' जमाई?

एक इंटरव्यू के दौरान एआर रहमान ने खुलासा किया था कि वो 25 साल की उम्र में खुशकुशी करने वाले थे। लेकिन संगीत से लगाव होने के कारण वो ये खौफनाक कदम उठाने से बच गए। उन्होंने बैंड में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें लंदन के म्यूजिक कॉलेज से स्कॉलरशिप भी मिली। उन्होंने साल 1992 में अपने करियर की पहली फिल्म 'रोजा' में म्यूजिक दिया। ये म्यूजिक काफी हिट रहा। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary की कजरारी आंखों और उड़ती जुल्फों ने लोगों को किया घायल, साड़ी लुक में दिखाई कातिलाना अदाएं

इसके बाद उन्हें दिल से, रंगीला, ताल, लगान,  स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, स्लमडॉग जैसी शानदार फिल्मों में संगीत दिया। वहीं रहमान को अब तक 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर, दो ग्रैमी, एक गोल्डन ग्लोब, 32 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके है। वहीं परिवरा वालों की बात करें तो रहमान की पत्नी का ना सायरा बानो है। उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन है। हाल ही में उनकी बेटी खतीजा की सगाई की तस्वीरें सामने आई है।