Hindi News

indianarrative

क्या Varun-Natasha बनने वाले हैं माता पिता?फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर आए नज़र, फैंस ने दी शुभकामनाएं

क्या Varun-Natasha बनने वाले हैं माता पिता?

मशहूर फिल्म एक्टर वरुण धवन (Varun) की शादी को 2 साल हो गए हैं।वरुण धवन(Varun) और नताशा धवन सालों से रिलेशनशिप में थे। वे स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे, हालाँकि, उनकी प्रेम कहानी स्कूल के वर्षों बाद शुरू हुई जब वे एक संगीत समारोह में मिले। वह बातें करने लगे और एक साथ बाहर जाने लगे और जल्द ही प्यार परवान चढ़ा। शुरुआत में, नताशा, पूरी तरह से गैर-फिल्मी और शर्मीली व्यक्ति होने के कारण, लोगों की नज़रों में नहीं आना चाहती थीं और इसलिए इस जोड़े ने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। जबकि उन्हें अक्सर पपराज़ी द्वारा घटनाओं और तारीखों पर एक साथ देखा जाता था पर उन्होंने कभी पुष्टि नहीं की थी की वे डेटिंग कर रहे थे।हाल ही में सोशल मीडिया पर वरुण और नताशा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई में एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए। इस वीडियो को लेकर फैंस नताशा की प्रेगनेंसी कयास लगा रहे हैं।

शनिवार को वरुण धवन और नताशा दलाल (Natasha dalal) मुंबई के एक डॉक्टर के क्लिनिक विजिट करने पहुंचे। जिसके बाद वरुण और नताशा की तस्वीरें और वीडियो को पैपराजी ने क्लिक किया। इस मौके का लेटेस्ट वीडियो एक्टर के फैन पेज ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन और नताशा डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। अब फैंस नताशा और वरूण का ये वीडियो को देखने के बाद नताशा के प्रेग्नेंट होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने नताशा और वरुण के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- मुबारक हो आप दोनों को जल्द पेरेंट्स बनने के लिए। वहीं दूसरे और यूजर्स भी कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: देखें: शाहरुख के साथ झूम उठे सितारे,वरुण और रणवीर ने लगाये ठुमके