Hindi News

indianarrative

‘जेलान’ से फेम पाने वाले 29 वर्षीय सिदु मुसेवाला ने एक के बाद एक दिए कई हिट गाने, चार दिन पहले रिलीज हुआ था आखिरी गाना

Sidhu Moose Wala Birthday

स्वर्गीय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हम सबके बीच में नहीं हैं, लेकिन सिंगर की प्यारी आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है, पर अफसोस वह आज हम सबके बीच मौजूद नहीं है। पिछले 29मई को गोली मार कर उनका कत्ल कर लिया गया था। अगर आज वो हमारे बीच होते तो 29वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन एक घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। वहीं सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं हैं, देश-विदेश में उनके फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उनको याद कर रहे हैं।आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं हम उनके सफर के बारे में कुछ खास….

शुभदीप सिंह कैसे बन गए सिद्धू मूसेवाला?

सिद्धू मूसेवाला की पैदाइश 11जून 1993को हुई। उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। दरअसल सिद्धू पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले हैं, इसलिए सिद्धू मूसेवाला के तौर पर उन्हें शोहरत मिली और नाम ही सिद्धू मूसेवाला पड़ गया। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों बदौलत युवाओं के दरमिया काफी मशहूर हुए, हालांकि उन पर अक्सर अपने गानों के जरिए गन-कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते रहे।

यह भी पढ़े: KK Last Concert: लास्ट परफॉर्मेंस के दौरान केके की हुई थी काफी बुरी हालत, सामने आया अनदेखा वीडियो

कहां से शुरू हुआ मूसेवाला का करियर

सिद्धू मूसेवाला ने सिंगर के तौर पर अपने करियर के शुरुआत ‘जी वेगन’ से की। हालांकि इससे पहले वह मशहूर गाने ‘लाइसेंस’ में बतौर लिरिक्स राइटर भी काम चुके थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों की बदौलत काफी नाम कमाया। ये उनकी शोहरत का मुंह बोलता सबूत था कि साल 2020 में उन्हें द गार्जियन द्वारा 50 नए कलाकारों में नॉमिनेशन मिला।

विवादों ने नहीं छोड़ा साथ

मूसेवाला ने 'निंजा लाइसेंस' गीत लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अपने गानों को लेकर वह कई बार विवादों में घिरे रहे। सिद्धू के गाने 'संजू' की वजह से जुलाई 2020 में विवाद खड़ा हो गया था। यह गाना एके-47 फायरिंग मामले में सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था, उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलीज हुए गाने में अपनी तुलना अभिनेता संजय दत्त से की थी। साल 2019 में माई भागो गीत में टिप्पणी पर फंस गए थे। साल 2020 में पखियां-2 गीत में युवाओं को भड़काने का लगा आरोप था। फिर साल 2022 में जब उन्हें विधानसभा चुनाव में हार मिली तो वह अपने में शब्द 'गद्दार' इस्तेमाल करने पर घिर गए।

दिसंबर 2021 में सिद्धू मूसेवाला शामिल हो गए थे। फिर साल 2022 में कांग्रेस ने मानसा से सिटिंग विधायक नजर सिंह मनशाहिया का टिकट काटकर मूसेवाला पर भरोसा जताया था। हालांकि चुनाव में मूसेवाला हार गए।