Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, इस तरह आखिर तक छुपाई खबर, किलकारियां सुन खिलखिला पड़े निक जोनस

courtesy google

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। प्रियंका ने लिखा- 'हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस पोस्ट को निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स प्रियंका और निक जोनस को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तालिबान को मदद के बदले चीन ने दी नसीहत, कहा- 'अफगानिस्तान में वैश्विक समुदाय की मान्यता चाहिए तो पहले…'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दो महीने पहले ही प्रियंका ने पेरेंट्स बनने का हिंट दिया था। नवंबर 2021 में नेटफ्ल‍िक्स पर जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो आया था। इस फैमिली रोस्ट शो में प्र‍ियंका ने कहा था कि वे और न‍िक कुछ एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांक‍ि शो के दौरान उन्होंने अपने इस एक्सपेक्टेशन प्वाइंट को बेबी प्लान‍िंग से बदलकर क‍िसी दूसरे प्वाइंट से जोड़ दिया था। उन्होंने कहा था- 'न‍िक और मैं एक्सपेक्ट कर रहे हैं…. आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए।' पर अब शो के कुछ महीनों बाद प्र‍ियंका और न‍िक के पेरेंट बनने की खबर, इस बात की ओर इशारा कर रहा है, कि एक्ट्रेस ने वो बात मजाक में नहीं कही थी। उन्होंने दो महीने पहले ही अपने बेबी प्लान‍िंग का हिंट दे दिया था।

यह भी पढ़ें- नवाज शरीफ ने किया कबूल- 'पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगार, लाहौर ब्लास्ट में इमरान खान का हाथ!'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। शादी के बाद प्रियंका ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने पति निक का सरनेम जोनस हटा लिया था जिससे जमकर बवाल मच गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।