Hindi News

indianarrative

महाभारत और रामायण के अंश को मिलाकर बनी ‘ब्रह्मास्त्र’, यहां समझे रणबीर कपूर का किरदार

courtesy google

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आने के बाद अब इसका मोशन पोस्टर भी रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी का असली सूत्र समझाने की कोशिश करता है। फिल्म में रणबीर कपूर शिवा के किरदार में है। मोशन पोस्टर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के ठीक सामने रणबीर कपूर नजर आ रहे है। रणबीर कपूर भगवान शिव की तरह दाहिने हाथ में त्रिशूल थामे हुए है, लेकिन बायां हाथ भगवान शिव की प्रतिमा से अलग है। 

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह लेते है गांजा! जब भाभी ने अपने देवर युवी पर लगाएं गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराया था घरेलु हिंसा का केस

भगवान शिव की मुट्ठी खुली है, लेकिन शिवा की मुट्ठी बंद है। उनकी बंद मुट्ठी में ही फिल्म की कहानी के राज हैं। फिल्म में आपको ब्रह्मा, विष्णु, शिव, ईशा जैसे किरदार देखने को मिलेगा… इन किरदारों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 'महाभारत' और 'रामायण' के कुछ प्रसंगों को मिलाकर बनाई गई है। इन दोनों ग्रंथों में ब्रह्मास्त्र का जिक्र है। 'महाभारत' में अश्वथामा ने ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया था तो 'रामायण' में मेघनाथ से युद्ध के दौरान लक्ष्मण ब्रह्मास्त्र छोडऩा चाहते थे, लेकिन राम ने उन्हें यह कहकर रोक दिया था कि इससे पूरी लंका साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के गुस्सैल रवैये पर जब अभिषेक बच्चन-श्वेता बच्चन दी सफाई! कहा- 'इस बीमारी से ग्रसित हैं हमारी मां'  

ऐसे में देखना ये है कि फिल्म में रणबीर कपूर उर्फ शिवा किसके खिलाफ 'ब्रह्मास्त्र' का इस्तेमाल करते है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म को 500 करोड़ रुपए के भारी बजट से तैयार किया है। फिल्म में रणबीर कपूर को पहले ही एहसास हो जाता है कि कुछ गलत घटने वाला है… उसके अंदर एक सुपर पावर है, जिसका इस्तेमाल वो शायद लोगों की भलाई के लिए करने वाले है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आने वाली है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 में पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी। जिसमें हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू , मलयालम और कन्नड़ है। फिल्म को थ्री डी में रिलीज किया जाएगा।