Hindi News

indianarrative

युवराज सिंह लेते है ड्रग्स! जब भाभी ने अपने देवर युवी पर लगाएं गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराया था घरेलु हिंसा का केस

courtesy google

टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह मैदान पर वापसी करने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में उनका एक वीडयो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे है कि उनकी दूरी इनिंग का टाइम आ गया है। वीडियो में युवराज ने कह रहे है- 'यह साल का वह समय है। क्या आप तैयार हैं? क्या इसके लिए आपमें दम है।? आप सभी लोगों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है! मेरे साथ बने रहें!' युवराज सिंह की वापसी को लेकर लोग काफी एक्साटिड है। युवराज सिंह जहां क्रिकेट की दुनिया में चर्चाओं में रहे तो वही निजी जिंदगी को लेकर खूब विवादों झेला भी।  

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के गुस्सैल रवैये पर जब अभिषेक बच्चन-श्वेता बच्चन दी सफाई! कहा- 'इस बीमारी से ग्रसित हैं हमारी मां'  

युवराज सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया, जब उनकी भाभी ने उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें कि युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। आकांक्षा शर्मा ने साल 2017 में युवी, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने 'बिग बॉस 10' के दौरान कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि युवराज सिंह दो भाई हैं। उनके छोटे भाई का नाम जोरावर सिंह है।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: ONGC में खाली पदों पर हो रही जमकर भर्ती, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

जोरावर ने 1 मार्च 2014 को गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से शादी की थी, लेकिन 4 महीने के अंदर आकांक्षा अपनी शादी से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। आकांक्षा ने युवराज, उनके भाई और मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। आकांक्षा ने यह भी कहा था कि युवराज सिंह की मां शबनम ने सारी ज्वैलरी वापस लेनी चाही थी और उन पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही थी। आकांक्षा के मुताबिक  युवराज सिंह की मां शबनम बहुत ही डोमिनेंट थीं और वो अपने फैसले सब पर थोपती थीं। यही नहीं, उन्होंने युवी पर गांजा पीने तक का आरोप लगाया। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा था।