Hindi News

indianarrative

Salman Khan कर रहे Rhea Chakraborty को सपोर्ट! Bigg Boss 15 के लिए किया अप्रोच

courtesy google

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सुर्खियों में हैं। इस केस को लेकर वो जेल भी जा चुकीं हैं। जिसके चलते उनके करियर पर गहरा असर पड़ा हैं। डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर उन्हें साइन करने से डर रहे हैं। अपनी डैमेज इमेज को फिर से साफ-सुथरी बनाने के लिए रिया चक्रवर्ती अब सलमान खान के शो का सहारा लेने वाली हैं। दरअसल, वो 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली हैं। ये चर्चाएं तेज तब और हो गई जब तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर और रिया चक्रवर्ती स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं।  

 

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra का 'इजहार-ए-मोहब्बत', इस एक्ट्रेस को Romantic स्टाइल में किया प्रपोज

बिग बॉस शो का हिस्सा बनने को लेकर रिया चक्रवर्ती से फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई कंफर्मेंशन नहीं आया हैं। लेकिन कहा जा रहा हैं कि रिया चक्रवर्ती के करियर को चमकाने के लिए अब सलमान खान उनकी मदद करेंगे। सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने मेकर्स से कहकर उन्हें अप्रोच किया हैं। शो में उनके आने से टीआरपी में उछाल आने की संभावना जताई जा रही हैं। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 15' 2  अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते लगातार प्रोमो भी जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में शो के लिए लोगों की बेताबी और भी बढ़ गई हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 15: 'बिग बॉस 15' में दिखेगा 'ब्यूटी विद ब्रेन' का जलवा, कंटेस्टेंट बन ये हसिनाएं बिगाड़ेगी सबका काम, देखें प्रोमो

शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। इसमें असीम रियाज के भाई उमर रियाज, डोनल बिष्ट, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल हैं। इन नामों के अलावा भी तीन और सितारों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें लेकर कहा जा रहा हैं कि ये भी कंफर्म शो में कंटेस्टेंट्स बनकर आ रहे हैं।  प्रोमो वीडियो में कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस के इस जंगल में बड़े ही विचित्र प्राणी आने वाले हैं। एक खतरों से खेलने वाली हसीना, एक हसीनों का चहिता सुपरस्टार, एक टीवी का शक्तिमान शिकारी और एक गाती कोयल।' वीडियो काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई दे रही है।