Hindi News

indianarrative

सलमान खान के घर पर भी कोविड 19 का हमला, परिवार के 3 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

courtesy google

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब सलमान खान के घर पर भी कोरोना ने हमला बोल दिया है। दरअसल, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, उनका 10 साल का बेटा योहान खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सेलेब्स डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और क्वारंटीन है। इसके साथ ही बीएमसी ने भी इनके घर में में सेनाइजेशन भी करवाया है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जोहर ने भी अपने पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया है, हालांकि उनके परिवार के सभी सदस्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Seema Khan (@seemakhan76)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोविड नियमों का पालन करते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने उस जगह को सील कर दिया है, जहां पर सीमा खान और योहान खान रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही बीएमसी ने इस जगह को सील किया है और यहां के लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। यहां कितने लोग पॉजिटिव हैं, ये रिपोर्ट आने पर पता चलेगा और उसी हिसाब से बिल्डिंग के तलों को अनलॉक करने का काम किया जाएगा। फिलहाल, सीमा जिस फ्लोर पर रहती हैं, वह अभी सील रहेगा।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Seema Khan (@seemakhan76)

करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और कई अन्य सेलेब्स ने 8 दिसंबर को करण जौहर के घर पर एक पार्टी में हिस्सा लिया था। सीमा खान कोरोना पॉजिटिव होने वाली पहली सेलेब थीं, जिसके बाद करीना और अमृता ने भी कोरोना टेस्ट करवाए, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीएमसी ने करीना कपूर की बिल्डिंग को भी सील किया है। आपको बता दें कि इनके पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना का शिकार हुए थे। इनमें उर्मिला मांतोडकर, कमल हासन और तनीषा मुखर्जी, अमित साध के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor और Amrita Arora कोरोना पॉजिटिव, करण जौहर की पार्टी में उड़ाई थी कोविड 19 गाइडलाइंस की धज्जियां