Hindi News

indianarrative

Salman Khan ने Antim प्रमोट करने के लिए लिया ‘गांधी’ का सराहा, किया ये काम तो बौखला उठे कट्टरपंथी फैंस

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म की ओर लोगों का ध्यान आर्कषित करने के लिए सलमान प्रमोशन में जुटे हुए है। फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान और आयुष जुटे हुए है। लीड एक्ट्रेस के रोल में महिमा मकवाना है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने 'गांधी' का सराहा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐसा काम किया, जिसे देख कट्टरपंथी फैंस हैरान रह गए। 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

सलमान खान फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद गए हुए हैं। यहां वो ऐतिहासिक साबरमती आश्रम भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'बापू' के चरखे पर हाथ भी आजमाया। सोशल मीडिया पर सलमान खान की चरखा चलाते फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।  आश्रम की ओर से जब सलमान के स्वागत पारम्परिक रूप से सूत की माला पहना कर किया गया तो उन्होंने इसे अपने खास अन्दाज में अपने हाथ में लपेट लिया। सोशल मीडिया पर न सिर्फ सलमान खान की चरखा चलाते तस्वीरें वायरल हो रही हैं, बल्कि उस नोट की भी फोटोज वायरल हैं, जो सलमान ने विजिटर्ज बुक में लिखा।

 

सलमान ने बाद में विजिटर्ज बुक में लिखा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा और खास तौर पर पहली बार चरखा चला कर जो खुशी मिली उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। वो फिर आश्रम में आना चाहेंगे। यहां वो 10 से 15 मिनट तक रुके।

सलमान खान आजादी की लड़ाई के प्रमुख केंद्र रहे इस ऐतिहासिक स्थल पर स्थित गांधी जी के निवास 'हृदय कुंज' भी गए। इसके बरामदे में ही उन्होंने नीचे बैठ कर चरखे पर हाथ आजमाया। बता दें कि यह वही चरखा है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प समेत कई राष्ट्राध्यक्ष हाथ आजमा चुके हैं।