Hindi News

indianarrative

रणवीर सिंह के Nude Shoot के समर्थन में आए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर के फोटोशूट पर दी प्रतिक्रिया

बीते दो दिनों से बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए अपनी नेकेड तस्वीरों से जमकर बवाल मचाया है।ऐसे में कोई उनके इस फोटोशूट को पसंद का रहा है कई उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच अब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर एफआईआर होने पर अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, रणवीर के ऊपर महिलाओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। ऐसे में जहां बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके सपोर्ट में बोले हैं। अब विवेक अग्निहोत्री का भी कहना है कि इस तरह की एफआईआर मूर्खतापूर्ण है।

ऐसा था विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन?

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक और लोग इसे गलत बता रहे हैं वहीं कई लोग रणवीर के सपोर्ट में भी हैं। आज तक से बातचीत में  विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण एफआईआर है। यह एक ऐसा केस है जिसे बिना मतलब में तूल दिया जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं।

आगे विवेक बोलते हैं, जरा मुझे बताइए, महिलाओं की न जाने कितनी न्यूड तस्वीरें हैं, क्या इससे पुरुषों की भावनाएं आहत होती हैं? ये तो फालतू की बहस है। हमारे कल्चर में मनुष्य के शरीर की हमेशा ही तारीफ की गई है। मैं तो कहूंगा मनुष्य का शरीर ईश्वर की सबसे खूबसूरत रचना है। इसमें बुराई क्या है? मुझे ये सब नहीं पसंद है। यह रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसे मैं सपोर्ट नहीं करता।