Hindi News

indianarrative

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी श्वेता तिवारी, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स होंगे कोस्टार।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी Shweta Tiwari

Shweta Tiwari किसी पहचान की मोहताज नहीं, उनका नाम ही अब अपने आप में एक ब्रांड है। उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी के’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘मैं हूं अपराजिता’ से रातों-रात लाइमलाइट चुराई थी।

इतना ही नहीं श्वेता तिवारी सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ भी जीत चुकी है। पलक तिवारी की मां ने रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में काम किया। अब लगातार अपनी लाइफ में नई चुनौतियों के साथ आगे बढ़ती गईं। टीवी की दुनिया से अब वो वेब सीरीज करने जा रही हैं।

Shweta Tiwari ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ खुथ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने की गुड न्यूज फैन्स को दी है। वह इसमें अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। वह इन तस्वीरों में फॉर्मल लुक्स में नजर आ रही हैं। देखा जाए तो श्वेता तिवारी के लिए ये एक बड़ा जैकपॉट है, क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स हैं। और पलक तिवारी की मां भी रोहित के इस कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गई हैं।

अल्लू अर्जुन से होगी क्लैश

रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 16 सितंबर को अजय देवगन, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने मुहुर्त पूजा के दौरान की फोटोज शेयर की थीं। मुंबई के ही एक स्टूडियो में इसकी शुरुआत हो रही है। इस न्यूज के बाद फैन्स भी खासा एक्साइटेड हो गए थे।

बताया जा रहा है कि अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर श्वेता तिवारी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने वाली है। और इसकी टक्कर सीधे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से होगी। साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन एटली निर्देशित फिल्म पुष्पा-2 कर रहे हैं,जो अगले साथ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

‘सिंघम अगेन’ में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर

श्वेता तिवारी(Shweta Tiwari) ने कई रियलिटी शोज किए हैं। वह टीवी सीरियल्स में भी दमखम दिखा चुकी हैं। अब वह रोहित शेट्टी के साथ काम करने जा रही हैं। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। इसके दो पार्ट पहले आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिला है। अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट के लिए भी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी में अर्जुन कपूर भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-अभिनेत्री स्वरा भास्कर की गोदभराई,कहा-हसबैंड ने किया सरप्राइज प्लान।