Hindi News

indianarrative

शरीर को तंदुरुस्त और जवां रखने में मददगार हैं यूफोनिक योग,जाने फायदे

health benefits of doing euphonic yoga

योगा करने से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है। यही फिटनेस (fitness) व्यक्ति को डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट की बीमारियों से बचाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब बॉडी को हेल्दी बनाने में जुटे हैं। ऐसे में पूरे परिवार को संभालने वाली महिलाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। वर्किंग वुमेन हों या हाउस वुमेन, एक्सरसाइज या योगासन करना हर महिला के लिए बहुत ज़रूरी है।  योगासन जोड़ों के दर्द, थकान, सुस्ती और पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में आपको दिमागी तौर पर उलझा रही है बल्कि आप अपने मन की शांति भी खोते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है खुद के लिए समय निकालना।

आधुनिक मानव को मन की शांति और सेहत के लिए कुछ नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। आज हम बात कर रहे हैं यूफोनिक योग (Euphonic Yoga) की। यह एक नए तरह का योग है, जो ना केवल आपको मानसिक तौर पर स्वस्थ रख सकता है बल्कि आपके पूरे शरीर को भी कई समस्याओं से दूर रख सकता है। ऐसे में इस योग के बारे में पता होना जरूरी है। Euphonic Yoga की पूरी जानकारी पाने के लिए हमने मेंबर यूनेस्को पेरिस (सीआईडी), TEDx स्पीकर, और यूफोनिक योग की संस्थापक श्रुति चतुरलाल शर्मा से बात की है।

क्या है ‘यूफोनिक योग’?

हमारे शरीर में सात चक्र होते हैं। शायद ही लोगों को पता होगा कि यह सात चक्र सात स्वर से जुड़े होते हैं। जी हां, सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि… इन सात चक्रों से जुड़े सात स्वर एक साथ मिलकर योग का नया रूप यूफोनिक योग बनाते हैं। यूफोनिक योग शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, और योग का एक अनोखा संगम माना जाता है। हालांकि शास्त्रीय नृत्य और संगीत को मनोरंजन के साथ-साथ भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम मानते हैं। लेकिन इस बात में भी कोई दोराय नहीं है कि नृत्य और संगीत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। जब योग के साथ नृत्य और संगीत मिल जाता है तो इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। नृत्य के दौरान हम फुट वर्क ज्यादा करते हैं, जिससे पैरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ शरीर के सात चक्रों के साथ कई रागों का प्रयोग होता है, जिससे शरीर के चक्र जागृत होते हैं और शांति पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़े: Hot Yoga Benefits: 90 मिनट का Hot Yoga घटाता है तकरीबन एक किलो वजन, जानें इसके कई फायदे और सावधानियां ?

‘यूफोनिक योग’ के फायदे

-नृत्य योग व्यायाम और संगीत यह शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन को उत्पन्न कर हमें खुशी महसूस कराते हैं। साथ ही तनाव को भी दूर करने में उपयोगी हैं।

-‘यूफोनिक योग’ को विशेष रूप से तनाव को दूर करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

-यदि योग के साथ नृत्य किया जाए तो इससे न केवल मांसपेशियों में लचीलापन आता है बल्कि उन्हें ताकत भी मिलती है। इससे अलग शरीर अधिक ऊर्जावान होता है और शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रखा जा सकता है।

– ‘यूफोनिक योग’ करने वाले न केवल मोटापे की समस्या से बच सकते हैं बल्कि तनाव, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं।

– यूफोनिक योग याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ बनाता है। यह हमारे जीवन शैली में बदलाव कर हमारे मन को शांति भी पहुंचाता है।