Hindi News

indianarrative

Dengue: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए रामबाण हैं ये चीजें, जानिए क्या खाये और किन चीजों का करें परहेज

डेंगू में प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं

बारिश के मौसम में डेंगू संक्रमितों की तादाद अचानक ही बढ़ जाती है। इस दौरान ऐसे लोग को इस घातक वायरस का शिकार हो जाते हैं, उन्हें कुछ जरूरी बातों और अपने खान पान का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजें जो आपकी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। साथ ही उन चीजों के बारे में जिसको खाने से आपको बचना चाहिए।

पपीते का पत्ता- पपीते का पत्ता पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइमों से भरपूर होता है, जो पाचन में सहायता करता है, साथ ही ताजा पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

अनार– आयरन से भरपूर होने के कारण अनार खून के लिए काफी लाभकारी होता है। यह सामान्य ब्लड प्लेटलेट काउंट को बनाए रखने में भी मदद करता है जो डेंगू से उबरने के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़े: Hair Growth: कमर तक लंबे बाल पाने के लिए अपनाये दादी का यह चमत्कारी नुस्खा

लहसुन– ये इम्यूनिटी बढ़ाने वाला चीज़ है जो सूजन, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षणों से निपटने में मदद करता है। लहसुन एंटिफंगल गुण खराब कीटाणुओं और टॉक्सिन को जड़ से खत्म करते हैं, जिससे रिकवरी में तेजी आती है।

दही- दही पाचन के साथ इम्यून सिस्टम को भी ठीक करने में मदद करता है। यह एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है जो जरूरी आंत बैक्टीरिया के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

नारियल पानी– डेंगू के कारण आमतौर पर डिहाइड्रेशन होता है। ऐसे में नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है ।

इन चीजों को खाने से बचें..

-मसालेदार खाना खाने से पेट में एसिड जमा कर सकता है। इस तरह का खाने से आपको ऐसा लगता है कि आपका शरीर दोगुनी बीमारियों से लड़ रहा है।

-आपके शरीर को बहुत सारे लिक्विड की जरूरत होती है, लेकिन कैफिन वाली चीजों से बचें।

 -मांसाहारी खाने से बचें।

-आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। ऑयली खाने में बहुत ज्यादा फैट होता है जो हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकता है।