Hindi News

indianarrative

Periods का दर्द हो जाएगा तुरंत गायब, बेहद असरदार है यह तरीका

पीरियड्स (Periods)

पीरियड्स (Periods) महिलाओं को हर महीने होते हैं। पीरियड्स (Periods) के दौरान दर्द भी असहनीय होता है। दर्द आमतौर पर पेट में दर्दनाक मांसपेशियों की ऐंठन के रूप में महसूस होता है जो जांघों और पीठ तक फैल सकता है। कुछ लोगों के लिए तो पीरियड्स (Periods) का दर्द बर्दास्त करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को पीरियड्स आने से एक हफ्ते पहले ही दर्द शुरू हो जाता है, इतना ही नहीं कुछ का तो पेट भी खराब हो जाता है और उल्टी होनी शुरू हो जाती है। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के समय अधिक तकलीफ होती है। पीरियड्स के दौरान दवा खाना आम हो चुका है, लेकिन आज कुछ घरेलू उपाए की मदद से भी पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

शॉवर

आप गर्म पानी से नहाकर भी इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। शॉवर की गर्मी आराम करने और मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

व्यायाम

पीरियड्स के दौरान व्यायाम करना मुश्किल होता है, लेकिन यह दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आप हल्की तैराकी, पैदल चलना या साइकिल चलाना कर सकते हैं। यह मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। आप योग आज़मा सकते हैं।

हीटिंग पैड

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपने पेट पर हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल (तौलिया में लपेटकर) रख सकती हैं । गर्मी पेट की मांसपेशियों को आराम देने और मांसपेशियों के तनाव को कम करने में सहायता कर सकती है। यह पीरियड्स के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन होने वाले दर्द से राहत दिलाने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें: क्या भारतीय समाज में आज भी Periods को वर्जित माना जाता है?