Hindi News

indianarrative

Eye Care: अगर इन 5 तरीकों से रख लिया अपनी आंखों का ख्याल, तो कभी नहीं किसी तरह की परेशानी

eye care tips

हर एक व्यक्ति के लिए उसके शरीर में सबसे कीमती उसके आंखें होती हैं। क्योंकि आंखे ही हैं, जिससे हम दुनिया को देखते हैं। मगर क्या कभी सोचा है इतनी कीमती आंखें होने के बावजूद हम इनका सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं। रोजमर्रा के जीवन में भले ही मोबाइल , लैपटॉप या टीवी जिससे हमारी आंखें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। बेहद हानिकारक किरणों से हमारी देखने की क्षमता पर भी फर्क पड़ता है। तो चलिए अब ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब से आपको कैसे अपनी आँखों का ख्याल रखना है।

ठंडा पानी: ठंडा पानी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दिन में थोड़ी देर के अंतराल पर आंखों को ठंडे पानी से धोना ना केवल आपकी थकान को मिटाता है, बल्कि साफ भी करता है। इससे आंखों के अंदर जमी धूल-मिट्टी निकल जाती है और उन्हें ठंडक मिलती है। 

खीरा : आपने अक्सर देखा होगा फेशियल करते समय पार्लर वाली दीदी आंखों पर खीरे के टुकड़े रख देती हैं। दरअसल खीरे में मौजूद हाई वॉटर कंटेंट से आंखों को ठंडक मिलती है। आप खीरे के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं, या पीसकर उसके पल्प को भी आंखों पर रखा जा सकता है। 

आलू : आलू के रस से पफी आईज से राहत मिल सकती है। आलू को घिस कर इसका रस निकालिए और आंखों के नीचे लगा लीजिए या फिर आलू की स्लाइस काटकर भी आप 15मिनट के लिए आंखों पर लगा सकते हैं।

गुलाबजल:  सुंदर तव्चा के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला  गुलाबजल आंखों को साफ करने में बहुत कारगर होता है। अगर कभी आंखें लाल हो रही हो तब भी आप गुलाब जल की बूंदे अपनी आंखों में डाल सकते हैं।  इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

ग्रीन टी : ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल ना केवल वजन घटाने में बल्कि आंखों के आराम के लिए भी किया जाता है।   10 से 15 मिनट के लिए इन टी बैग्स को आंखों पर रखने से आराम मिलता है और अगर आपको डार्क सर्कल्स की दिक्कत है तब भी आप ग्रीन टी बैग के जरिए इसे दूर कर सकते हैं।