Hindi News

indianarrative

बुर्का और हिजाब में आई ‘गोरी मेम’ ने कैब ड्राइवर को चाकू मार किया घायल, पुलिस ने पकड़ा तो करने लगी….

बुर्का और हिजाब में आई 'गोरी मेम' ने कैब ड्राइवर को चाकू मार किया घायल

भारत में बुर्का और हिजाब का मामला गहराता जा रहा है। यह घटना ऐसे समय में हुआ है जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है। दरअसल, कट्टरपंथी लोग देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बीजेपी को सत्ता में फिर से आने से रोका जा सके। यह विरोधियों की सोची समझी हुई चाल नजर आती है। इसके साथ ही हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी लगातार देश में इस तरह के मामलों को अंजाम देने की कोशिश करता रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुग्राम में एक विदेशी महिला जो बुर्का हिजाब पहने हुई थी उसने एक कैब ड्राइवर को चाकू मार कर घायल कर दिया है। यहां तक कि पकड़े जाने पर महिला ने पुलिस से हाथापाई भी की है।

हरियाणा के ग्राग्राम में मंगलवार को बुर्का और हिजाब पहने हुई एक विदेशी महिला ने कथित तौर पर एक कैब ड्राइवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल कैब ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला मिस्र की नागरिक बताई जा रही है। खबरों की माने तो, गुरुग्राम के राजीव चौक पर मंगलवार सुबह 11बजे के आसपास कथित तौर पर बुर्का और हिजाब पहने हुई एक विदेशी महिला ने चौक पर खड़े कैब ड्राइवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू मारने के बाद विदेशी महिला वहां से भागने लगी। लेकिन घायल कैब चालक उसका पीछा करना नहीं छोड़ा और जैसे ही चौक पर तैनाप पुलिसकर्मियों को इस घटना के बारे में पता चला वो मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिए।

इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हमले की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। कैब ड्रइवर रघुराज ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और किराये पर कैब चलाता है। वो गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार तक सवारियों को ले जाता और ले आता है। मंगलवार सुबह राजीव चौक पर वह सवारियों के इंतजार में खड़ा था। तभी हिजाब पहने एक महिला उसके पास आई और गाड़ी का शीशा खुलवाया और शीशा खोलते ही वह चाकू से हमला कर दी। उसके बाद महिला सिविल लाइन की ओर भागने लगी।  कैब चालक ने उसका पीछा किया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।