विमानों में खराबी का सिलसिला जारी! अब Air India Express की फ्लाइट में मचा हड़कंप- मस्कट के लिए हुई डायवर्ट

<div id="cke_pastebin">
<p>
भारतीय विमानों में इन दिनों लगातार तकनीकी खराबी की घटानाएं सामने आ रही हैं। अभी आज सुबह ही इंडिगो की एयरलाइंस में तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में जलने की गंध आने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरक्राफ्ट की दुबई जा रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद मस्कट की ओर डायवर्ट किया गया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से दी गई है।</p>
<p>
DGCA की ओर से बताया गया है कि, फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आ रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। डीजीसीए ने कहा कि, एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (VT-AXX) के तहत, जिस फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था। उस फ्लाइट की संख्या IX-355 है। यह फ्लाइट कालीकट (केरल) से दुबई जा रही थी। इसी बीच, विमान के फॉरवर्ड गैली के वेंट से जलने की गंध आने लगी, जिसके बाद संभावित खतरे को भांपते हुए विमान को मस्कट (ओमान) की ओर डायवर्ट कर दिया गया।</p>
<p>
बता दें कि, आज ही सुबह इंडियन एयरलाइंस के विमान की पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद डेक्कन जा रही थी। इंडियन इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के कैप्टन ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 180 यात्री सवार थे। इसके साथ ही पिछले काफी दिनों से इसी तरह स्पाइसजेट की भी कई फ्लाइट में घटनाएं सामने आई है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago