Hindi News

indianarrative

विमानों में खराबी का सिलसिला जारी! अब Air India Express की फ्लाइट में मचा हड़कंप- मस्कट के लिए हुई डायवर्ट

कालीकट से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में ‘जलने की गंध

भारतीय विमानों में इन दिनों लगातार तकनीकी खराबी की घटानाएं सामने आ रही हैं। अभी आज सुबह ही इंडिगो की एयरलाइंस में तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में जलने की गंध आने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरक्राफ्ट की दुबई जा रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद मस्कट की ओर डायवर्ट किया गया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से दी गई है।

DGCA की ओर से बताया गया है कि, फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आ रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। डीजीसीए ने कहा कि, एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (VT-AXX) के तहत, जिस फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था। उस फ्लाइट की संख्या IX-355 है। यह फ्लाइट कालीकट (केरल) से दुबई जा रही थी। इसी बीच, विमान के फॉरवर्ड गैली के वेंट से जलने की गंध आने लगी, जिसके बाद संभावित खतरे को भांपते हुए विमान को मस्कट (ओमान) की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

बता दें कि, आज ही सुबह इंडियन एयरलाइंस के विमान की पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद डेक्कन जा रही थी। इंडियन इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के कैप्टन ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 180 यात्री सवार थे। इसके साथ ही पिछले काफी दिनों से इसी तरह स्पाइसजेट की भी कई फ्लाइट में घटनाएं सामने आई है।