J&K: एक-दो नहीं… बल्कि अल-बद्र के सात आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा हमले जैसी साजिश को देने वाले थे अंजाम

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को सीमा पर मुस्तैद भारतीय सुरक्षा बल करारी चोट दे रहे है। इस कड़ी में भारतीय जवानों ने बारामूला जिले में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये सभी आतंकी 'अल-बद्र' आतंकी सगंठन के बताए जा रहे है। भारतीय सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि अल-बद्र सोपोर में कई जगहों पर पुलिस और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा है। जानकारी मिलते ही भारतीय जवानों ने कार्रवाई शुरू कर दी और रावूचा रफियाबाद में तलाशी अभियान में अल-बद्र के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया।

Four Albadr militants three associates arrested in Rafiabad Baramulla, cache of arms and ammunition were recovered from their procession. They were planning a major attack on forces in coming days: DIG north kashmir@journoabubakar pic.twitter.com/ilDcjdutcX

— Mohammad Abu Bakar (@journoabubakar) February 12, 2022

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान रावूचा रफियाबाद के वारिस तांत्री, सोपोर के नौपोरा के अमीर सुल्तान वानी और चोंटीपोरा हंदवाड़ा के तारिक अहमद भट के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ के दौरान तीनों लोगों ने स्वीकार किया कि वे पिछले दो वर्षों से अल-बद्र के आकाओं के संपर्क में थे। उन्होंने आगे खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर युसुफ बालौसी और खुर्शीद ने उन्हें अल-बद्र के लिए युवाओं की भर्ती करके, सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता देकर और रफियाबाद सोपोर में आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का आदेश दिया था।

Security Forces conducted CASO in Rawoocha, Dangiwacha #Baramulla& apprehended 03 militants, with 01 AK-47 Rifle, 01 AK-47 Mag & 30 live ammns, 02 Pistol, 02 Pistol Mag & 37 live ammns and 2 lakh cash.

They are affiliated to banned outfit Al Badr. pic.twitter.com/qD65vqDnzG

— DD NEWS SRINAGAR (@ddnewsSrinagar) February 12, 2022

इनमें खुर्शीद जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। इनके खुलासे पर एक अन्य आतंकवादी अशरफ नजीर भट को भी संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। नजीर बांदीपोरा का रहने वाला है। इसके अलावा मोहम्मद अशरफ मलिक, मोहम्मद अफजल थोकर और शब्बीर अहमद शाह नामक इनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में सघन चैकिंग अभियान भी छेड़ रखा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago