Hindi News

indianarrative

Ayodhya Deepotsav: अवध में आज भव्य दीवाली, अयोध्या मेँ 12 लाख दीये जलाकर बनेगा रिकॉर्ड, लेजर शो से जगमगाई राम नगरी

Ayodhya Deepotsav

उत्तर प्रदेश की सरकार 'दीपोत्सव' पर अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी। लाइटिंग लेजर शो आतिशबाजी से राम नगरी की भव्यता देखने लायक है। आज प्रभु राम और माता सीता के 14 साल के वनवास को अयोध्या लौटने के पलों को याद कर आल्हादित होगी। आज राम नगरी में 12 लाख दीये में नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे। वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। ये सभी दीये शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे।

 

योगी सरकार दीपोत्सव के आयोजन कर उसी पल को यादगार बनाने की कोशिश पिछले पांच सालों से कर रही है। अब दीपोत्सव की विश्व स्तरीय पहचान बन गई है। दीयों का जलाने का हर साल विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। इस साल 12 लाख दीये आज जलाए जाने की योजना है। पिछले साल योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 'दीपोत्सव' पर छह लाख से अधिक दीये जलाए थे। सरकार के मुताबिक सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी।

अयोध्या में रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक टीम को बुलाया गया है। नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी।