Hindi News

indianarrative

छोटी-छोटी बच्चियों का रेप कर रही Pakistani Army, बलूचों ने कहा- PM Modi आपपर है भरोसा, हमें बचा लें

बलूच की छोटी बच्चियों के साथ रेप करते हैं पाकिस्तानी आर्मी

बलूचिस्तान में इस वक्त गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। यहां का बच्चा-बच्चा आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। बलूच की ऐसी हालत करने वाला पाकिस्तान है। बलूच के लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब वहां के लोगों से भारत से मदद करने की मांग की है। बलूच का कहना है कि, आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान को खत्म करने के लिए बलूचिस्तान के साथ भारत का आना बेहद जरूरी है।

दरअसल, बलोच कार्यकर्ता और प्रोफेसर नायला कादरी बलोच इस वक्त भारत में हैं। उन्होंने भारत से बलूचिस्तान के साथ हाथ मिलाने की अनुमति की है। बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला ने कहा, बलूचिस्तान में गृहयुद्ध चल रहा है। आजादी के लिए संघर्ष जारी है। यहां पर छोटी लड़कियां और लड़के संघर्ष कर रहे हैं। मैं भारत से आग्रह करना चाहूंगी कि आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान को खत्म करने के लिए बलूचिस्तान से हाथ मिलाएं।

CPEC बलूचों के लिए मौत की सजा है

ड्रैगन इस वक्त आतंकिस्तान में अपने चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर काम कर रहा है। इसे लेकर पहले ही बलूच के लोग नाराज चल रहे हैं। क्योंकि, चीन के इस प्रोजेक्ट के चलते उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर वो जमकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन, पाकिस्तान सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। CPEC को लेकर कादरी ने कहा कि, ये कॉरिडोर बलूचिस्तान वालों के लिए मौत की सजा की तरह है। ये कोई इकोनॉमिक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि ये सैन्य प्रोजेक्ट है। उन्होंने आगे कहा, किसी भी देश को बलूच बंदरगाहों को बेचने का अधिकार नहीं है। वे हमें चीनी और पाकिस्तानी बस्तियों के निर्माण के लिए हमारी पुश्तैनी जमीन से विस्थापित कर रहे हैं।

छोटी बच्चियों के साथ रेप कर रही पाकिस्तानी आर्मी

पाकिस्तानी आर्मी की हैवानियत इतनी हद तक गिर गई है कि, वो अपनी भूख मिटाने के लिए बच्चियों तक का रेप कर रहा है। नायला कादरी पाकिस्तानी फौजों के अत्याचारों की कहानी जुनाते हुए कहा कि, पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारी औरतों और लड़कियों का जीना मुश्किल कर दिया है। लड़कियों के शरीर में ड्रिल मशीन से छेद किए जा रहे हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। इस दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान से आजाद होने की गुहार भी लगाई।

इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में बताया कि, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है। उन्होंने कहा था कि अगर पूरी दुनिया से आतंक को समाप्त करना है, तो पाकिस्तान को खत्म करना होगा। सच तो यह है कि पूरी दुनिया में जहां भी आतंक होता है, जब आप उसको कुरेदते हैं तो वहां भी पाकिस्तान निकलता है। सब जगह आतंक के पीछे कहीं न कहीं पाकिस्तान का संबंध मिल जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान एक नासूर है। उसके आसपास जो भी आबादी रहती है, वह सभी को खा रहा है।