Hindi News

indianarrative

देश में जल्द दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, 15 मिनट में तय करेगी 50 किमी का सफर

देश में जल्द दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन

भारत में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इसके लिए काम युद्ध स्तर पर जारी है। पहले चरण का काम तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है कि सूरत से बिलीमोरा तक बुलेट ट्रेन जल्द ही शुरू हो सकती है। ऐसा होते ही 50 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 15 मिनट में पूरी हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन सूरत से बिलीमोरा के बीच जल्द दौड़ेगी।

रेल मंत्री मानते हैं कि समय रहते बुलेट ट्रेन का काफी काम पूरा हो जाएगा। इससे पहले भी जानकारी मिली थी कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए पहला सेगमेंट तैयार कर लिया गया। ये सेगमेंट गुजरात के नवसारी (चेनिज 245) स्थित एक कास्टिंग यार्ड में ढाला गया है। सरकार ने 2023 की डेडलाइन सेट कर रखी है। उम्मीद की जा रही है कि 12 स्टेशन पर रुकने वाली अहमदाबाद टू मुंबई वाली बुलेट ट्रेन जल्द शुरू कर दी जाएगी।