Hindi News

indianarrative

चंदामामा के आंगन में खेल रहा है Pragyan ! नई वीडियो देख हो जाएंगे खुश।

चंदामामा पर अठखेलियां कर रहा है Pragyan

Chandrayaan-3 से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप खुश हो जाएंगे। ऐसे लग रहा है मानो चंदामामा के आंगन में Pragyan गोल गोल घुम रहा हो और इठला रहा हो। ISRO के द्वारा जारी इस वीडियो को देख आप जरूर खुश हो जाएंगे,और कहेंगे कि कोई बच्चा अपने चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा है ।

ISRO द्वारा जारी इस वीडियो में Pragyan रोवर खास अंदाज में दिख रहा है। रोवर सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल-गोल घूम रहा है। रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे ने कैद किया है। इसरो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो।

ISRO  ने जारी की नई वीडियो

ISRO की ओर से जिस वीडियो को जारी किया गया है, उसे देख वाकई कहेंगे कि एक बच्चा अपने चंदामामा के आंगन में मस्ती कर रहा है, और उसकी माँ प्यार भरी निगाहों से देख रही है।दरअसल, चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के बाद अब प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें साझा कर रहे हैं।


ख़ास अंदाज में दिखा प्रज्ञान

जारी की गई इस वीडियो में Pragyan रोवर ख़ास अंदाज में दिख रहा है। इस वीडियो में रोवर खास अंदाज में दिख रहा है। रोवर सुरक्षित मार्ग ढूंढ रहा है, मार्ग की तलाश में रोवर गोल गोल घूम रहा है।  रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया है। इस वीडियो को जारी करते हुए इसरो ने कैप्शन में लिखा कि जैसे कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और माँ उसे प्यार से देख रही हो।

यह भी पढ़ें-Chandrayaan 3: इस तरह खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की तस्वीर